उज्जैन पुलिस का बड़ा खुलासा, चरित्र शंका में भतीजे ने पत्नी और नाबालिग के साथ मिलकर की ‘चाचा’ की हत्या
Ujjain Murder Case: उज्जैन के बड़नगर में सुल्तान पटेल हत्याकांड का पर्दाफाश, चरित्र शंका में सगे भतीजे नौशाद व पत्नी ने मोगरी से पीटकर की थी हत्या, शव इंदौर में फेंका।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
उज्जैन में भतीजे ने की चाचा की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Badnagar Sultan Patel Murder Case: उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पीरझलार से ईद के दिन रहस्यमय तरीके से लापता हुए सुल्तान पटेल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मृतक के सगे भतीजे नौशाद, उसकी पत्नी मेमसना और एक नाबालिग को आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे चरित्र शंका मुख्य कारण थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी नौशाद को अपने चाचा सुल्तान पर पत्नी को लेकर संदेह था। इसी वजह से उसने ईद के दिन सुल्तान को घर पर खाने के लिए बुलाया। घर पहुंचने पर विवाद शुरू हुआ और गुस्से में आकर नौशाद ने मोगरी से हमला कर दिया। इसके बाद तौलिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात में आरोपी की पत्नी और नाबालिग भाई ने भी सहयोग किया।
शव बोरे में भरकर यशवंत सागर में फेंका
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बंद कर स्विफ्ट कार से यशवंत सागर तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया। घटना को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी लगातार रिश्तेदारों के बीच झूठी कहानियां फैलाता रहा। उसने जांच का रुख दूसरी दिशा में मोड़ने की भी कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
कपड़ों और दांत से हुई पहचान
करीब नौ दिन बाद इंदौर के हातोद क्षेत्र में झाड़ियों से एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कपड़ों तथा टूटे हुए दांत के आधार पर शव की पहचान सुल्तान पटेल के रूप में की गई। इसके बाद हत्या और साक्ष्य छिपाने का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज की गई।
यह भी पढ़ें: लाखों की संपत्ति के मालिक नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के ठिकानों पर छापा; EOW ने जब्त किए दस्तावेज
तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में बड़नगर पुलिस और साइबर टीम ने कॉल डिटेल व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त मोगरी, स्विफ्ट कार और अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
