Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

Ujjain News : उज्जैन के खाचरौद क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 02, 2026 | 03:58 PM

युवती की तस्वीर के जरिए प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Missing Girl Case: उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र के बड़ागांव में 24 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों का आरोप है कि युवती एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना से आहत परिवार और समाज के लोगों ने युवती की तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर उसे परिवार और समाज से बहिष्कृत करने की घोषणा की।

लापता युवती की पहचान स्वाति पाटीदार के रूप में हुई है। उसके पिता हीरालाल पाटीदार ने बताया कि जिस युवक के साथ उनकी बेटी गई है, वह रिश्ते में परिवार का ही सदस्य जैसा है। करीब आठ महीने पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत की जानकारी परिवार को मिली थी। उस समय स्वाति को समझाइश दी गई थी और परिवार ने भविष्य को देखते हुए उसका रिश्ता भी तय कर दिया था।

रिश्ता तय होने के बाद घर छोड़ने का आरोप

परिजनों का कहना है कि रिश्ता तय होने के बावजूद स्वाति घर छोड़कर चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस अब युवती और उसके साथ गए युवक की तलाश में जुटी है।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना : कचरा डालने के विवाद में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, बचाने आए बेटे पर भी हमला, 5 पर FIR

इंदौर ने नम आंखों से दी मेजर हमजा आरिफ को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक

सिंगरौली निगम आयुक्त सविता प्रधान की संवेदनशील पहल, कैंसर पीड़ित बच्ची की मुस्कान के लिए मुंडवाया सिर

दतिया उपचुनाव: 15 राउंड में खुलेगा जनादेश, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

घटना से नाराज परिजनों और समाज के लोगों ने युवती की तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। समाज के लोगों का कहना है कि यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को सामाजिक जिम्मेदारी और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस दौरान समाज के कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : इंदौर ने नम आंखों से दी मेजर हमजा आरिफ को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक

मुख्यमंत्री से कानून बनाने की मांग

परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाया जाना चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ujjain missing girl symbolic last rites family khachrod badagaon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 03:58 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Ujjain News
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.