Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप

Morena News: मुरैना आबकारी विभाग में 'महीने' का खेल, शराब ठेकेदार और अधिकारियों की कथित बातचीत के 3 ऑडियो व वीडियो वायरल; दुकानों से ₹25-25 हजार मांगने का आरोप।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 01, 2026 | 06:29 PM

मुरैना में आबकारी विभाग के अधिकारी पर रिश्वत के आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Morena Excise Officials Bribery Allegations: मुरैना आबकारी विभाग एक बार फिर विवादों में है। सोशल मीडिया पर शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के बीच कथित लेन-देन से जुड़े तीन ऑडियो और एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन ऑडियो में शराब दुकानों के कथित “महीने” की रकम तय करने, माल की सप्लाई और भुगतान को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन ऑडियो-वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो को मुरैना शहर के इस्लामपुरा और नैनागढ़ रोड स्थित शराब दुकानों के ठेकेदार रामवीर गुर्जर तथा आबकारी अधिकारी पारस गौतम और सहायक आबकारी अधिकारी निधि गुप्ता के बीच हुई बातचीत बताया जा रहा है। पहले ऑडियो में कथित तौर पर दो शराब दुकानों के लिए हर दुकान से 25-25 हजार रुपये महीने की मांग की जा रही है। ठेकेदार दुकानों के घाटे का हवाला देते हुए रकम कम करने की बात करता है, जबकि बातचीत में अवैध शराब की बिक्री और बकाया भुगतान का भी जिक्र सुनाई देता है।

ठेकेदार ने की पर्याप्त सप्लाई न मिलने की शिकायत

दूसरे ऑडियो में कथित तौर पर ठेकेदार शराब की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने की शिकायत करता है। इस दौरान आबकारी अधिकारी उससे सहायक आबकारी अधिकारी के साथ लेन-देन का मुद्दा पूछती सुनाई देती हैं। ठेकेदार जवाब देता है कि अभी कोई भुगतान नहीं हुआ है, जिस पर अधिकारी कहती हैं कि थोड़ा देख लो, और आगे बात करने की बात करती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान

सागर: जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना? राजा बाबा दरबार में सोना, गहने और प्राचीन मूर्तियों की चर्चा से उमड़ी भीड़

भोपाल: बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास मंदिर में चोरी, लक्ष्मण जी का चांदी का मुकुट ले गया युवक

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 110 ग्राम और 325 किलोग्राम केमिकल जब्त

तीसरे ऑडियो में भी पांच-पांच हजार रुपये देने की बात

तीसरे ऑडियो में भी शराब की सप्लाई नहीं मिलने और भुगतान को लेकर चर्चा सुनाई देती है। ठेकेदार कथित तौर पर कहता है कि दोनों दुकानों के पांच-पांच हजार रुपये देने की बात हुई थी और माल आते ही भुगतान कर दिया जाएगा। जवाब में सहायक आबकारी अधिकारी मामले में बात करने का आश्वासन देती सुनाई देती हैं।

वीडियो में स्टॉक स्वीकृत करने को लेकर हुई तीखी बहस

ऑडियो के अलावा एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें शराब ठेकेदार और शराब भंडार गृह प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीरज त्रिवेदी के बीच स्टॉक स्वीकृत करने को लेकर तीखी बहस दिखाई दे रही है। ठेकेदार करोड़ों रुपये निवेश और एक्साइज ड्यूटी जमा करने के बावजूद शराब की सप्लाई नहीं मिलने की शिकायत करता है। वहीं अधिकारी कहते हैं कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और यदि कहीं गलती होगी तो कार्रवाई होगी। साथ ही वे यह भी कहते हैं कि माल उपलब्ध होता तो पहले ही दे दिया जाता।

यह भी पढ़ें: सिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान

मामले पर आबकारी अधिकारी पारस गौतम ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जबकि सहायक आबकारी अधिकारी निधि गुप्ता से संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल वायरल ऑडियो और वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि इनकी सत्यता साबित होती है तो यह मामला आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार और शराब कारोबार में लेन-देन के गंभीर आरोपों को उजागर कर सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

Morena excise department liquor contractor viral audio video allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 06:29 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Morena News
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.