सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
CM Mohan Yadav : CM मोहन यादव ने 'श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026' का शुभारंभ किया। उन्होंने उज्जैन को महाकाल की पावन नगरी बताते हुए धार्मिक पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)
Shri 84 Mahadev Darshan Yatra 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उज्जैन केवल एक नगर नहीं, बल्कि भगवान श्री महाकाल की पावन नगरी है। यहां स्थित 84 महादेव सनातन संस्कृति, आस्था और शिवभक्ति के जीवंत प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव समरसता, करुणा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। 84 महादेवों की परिक्रमा सदियों पुरानी परंपरा है, जो श्रद्धालुओं में श्रद्धा, संयम और अनुशासन का भाव जागृत करती है। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत और तीर्थ परंपराओं से जुड़ने का आह्वान भी किया।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं
यात्रा के दौरान आयोजक संस्था ने श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यात्रा में शामिल होने वाली सभी मातृशक्तियों को निशुल्क लाल चुनरी, साड़ी, रुद्राक्ष की माला और बिल्वपत्र का पौधा भेंट किया जा रहा है। वहीं प्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी और उनकी भजन मंडली भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह : प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने खाया जहर, लड़की के परिजनों पर धमकाने का आरोप
दतिया उपचुनाव: 3 अगस्त को फैसला, जानिए कैसे एक सीट तय करेगी मध्य प्रदेश के इन 3 बड़े नेताओं का सियासी भविष्य?
उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
मुरैना : कचरा डालने के विवाद में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, बचाने आए बेटे पर भी हमला, 5 पर FIR
धार्मिक पर्यटन और स्थानीय कारोबार को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक यात्राएं केवल आस्था का विषय नहीं होतीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देती हैं। इस तरह के आयोजनों से होटल व्यवसाय, परिवहन, हस्तशिल्प, प्रसाद और पूजन सामग्री से जुड़े व्यापारियों तथा छोटे दुकानदारों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उज्जैन सहित सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित कर रही है, ताकि मध्य प्रदेश धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सके।
ये भी पढ़ें : दमोह : प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने खाया जहर, लड़की के परिजनों पर धमकाने का आरोप
श्रद्धालुओं की सुविधा सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज और सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनभागीदारी से ऐसे धार्मिक आयोजन और अधिक सफल बनते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
