-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Nagda Theft Case Solved Main Accused Arrested Jewellery Cash Recovered
नागदा में 40 लाख रुपये की चोरी का 7 दिन में खुलासा, पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी, नकदी और जेवरात बरामद
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Ujjain Crime News: उज्जैन के नागदा में 40 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 7 दिन की जांच के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Nagda Theft Case: उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र में हुई करीब 40 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सात दिनों तक चली गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए माल का एक हिस्सा बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।
जानकारी के अनुसार, नागदा में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। घटना का पता चलने पर मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। चोरी की रकम और माल की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।
कई जिलों में चलाया अभियान
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपियों तक पहुंचना था। इसके लिए टीम ने लगातार सात दिनों तक नागदा, उज्जैन, खाचरौद, इंदौर और महिदपुर सहित कई क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। राष्ट्रीय राजमार्गों और शहरों के प्रमुख मार्गों पर लगे कैमरों के सैकड़ों घंटे के फुटेज का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।
सम्बंधित ख़बरें
शिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
मानसून की देरी से मध्य प्रदेश में बारिश का संकट, खरीफ फसलों की बोवनी पर असर, आज इन जिलों में लू का अलर्ट
उज्जैन के किसान ने गेहूं छोड़ ‘चिया सीड’ बोया, चमकी किस्मत; एक बीघा में एक लाख रुपये तक की कमाई
कानपुर में महिलाओं-छात्राओं पर चिपचिपा पदार्थ फेंकने वाला आरोपी अरेस्ट, बोला- मजा आता है साहब
जांच के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
जांच के दौरान उज्जैन पुलिस ने मुख्य आरोपी रतलामसिंह उर्फ रत्तु (26) निवासी सिगनुर, जिला खरगोन को सनावद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों दीपक सिकलीगर और शिवराज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे और मकान के सूना होने की पुष्टि के बाद चोरी की योजना बनाते थे।
ये भी पढ़ें : मानसून की देरी से मध्य प्रदेश में बारिश का संकट, खरीफ फसलों की बोवनी पर असर, आज इन जिलों में लू का अलर्ट
निशानदेही पर चोरी का माल बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम इनपुन पुनर्वास क्षेत्र में छिपाकर रखा गया चोरी का माल बरामद किया। बरामद सामान में करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Nagda theft case solved main accused arrested jewellery cash recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Jun 23, 2026 | 07:51 AMनागदा में 40 लाख रुपये की चोरी का 7 दिन में खुलासा, पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी, नकदी और जेवरात बरामद
Jun 23, 2026 | 07:50 AMछत्रपति संभाजीनगर: शहानुर मिया दरगाह चौक पर आधा-अधूरा अतिक्रमण हटाओ अभियान, उड्डाणपुल मार्ग पर अब भी भारी जाम
Jun 23, 2026 | 07:49 AMSadhguru Health Tips: कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
Jun 23, 2026 | 07:44 AMNavabharat Nishanebaaz: विपक्ष ने शुरू कर दी तकरार, सरकारी चाय का बहिष्कार
Jun 23, 2026 | 07:44 AMSIT करेगी लखनऊ अग्निकांड की जांच, सीएम योगी ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट; पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jun 23, 2026 | 07:40 AMशिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Jun 23, 2026 | 07:35 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM













