-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Opposition Boycotts Government Tea Party Ahead Of Monsoon Session Again
Navabharat Nishanebaaz: विपक्ष ने शुरू कर दी तकरार, सरकारी चाय का बहिष्कार
- Written By: अंकिता पटेल
Opposition Boycotts Politics: मानसून सत्र से पहले विपक्ष ने एक बार फिर सरकार की पारंपरिक चाय-पान बैठक का बहिष्कार किया। इससे सरकार-विपक्ष के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी पर चर्चा तेज हो गई है।

(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Parliament Monsoon Session Boycott: पड़ोसी ने हमसे कहा,’निशानेबाज, हमेशा की तरह इस बार भी मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर विपक्ष ने सरकार की चाय-पान पार्टी का बहिष्कार कर दिया। जरा सोचिए कि ऐसा कब तक चलेगा! सरकार मान-पान के साथ विपक्ष का आतिथ्य सत्कार करना चाहती है, लेकिन वह इनकार कर देता है, झांककर भी नहीं देखता। विपक्ष के इंतजार में चाय ठंडी हो जाती है या फिर मंत्रियों व सत्तापक्ष के सदस्यों के साथ वहां मौजूद अधिकारी उसे पी जाते हैं। यह हाई-टी या ग्रंच रहती है। नाश्ते के साथ चाय, फिर भी यह विपक्ष को कबूल नहीं है।’
हमने कहा, ‘विपक्ष हमेशा सरकार की नीतियों और कदमों के प्रति अपना विरोध दशनि के लिए सरकारी चाय का बॉयकाट कर देता है। उसे इससे मतलब नहीं कि चाय कौन सी थी! सीधे असम के टी बागान से भाजपा ने भिजवाई थी या उस पर बुक बॉन्ड, लिप्टन, सोसाइटी, पताका, अग्नि या टाटा टी का लेबल लगा था। वह नींबू का रस निचोड़ी हुई ब्लैक टी थी या टी-बैग और शुगर क्यूब के साथ पॉट में पेश की गई चाय! वह विपक्ष के लिए निरर्थक थी। उसके नेता फुटपाथ पर जाकर चाय पी लेंगे, लेकिन सरकारी चाय की चुस्की लेना उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अंग्रेजी में कहावत है- स्टॉर्म इन ए टी कप अर्थात चाय की प्याली में तूफान ! विपक्ष चाहता तो चाय पार्टी में आकर वहीं तूफान ला देता। उद्धव के समर्थक शिंदे के समर्थकों पर बरस पड़ते। कांग्रेस आरोपों की बौछार से बीजेपी नेताओं को तरबतर करती।’
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव गुट के 6 सांसदों की एंट्री से जागा एकनाथ शिंदे का पुष्पा अंदाज, बोले- छेड़ोगे तो पड़ेगा पछताना
Nagpur MLC Election में BJP की बंपर जीत; डॉ. राजीव पोतदार को मिले रिकॉर्ड 682 वोट, कांग्रेस में भारी भितरघात!
तपते नागपुर को बादलों ने दी बड़ी राहत: शाम को गरज-चमक के साथ झमाझम बरसे बदरा, सराबोर हुई ऑरेंज सिटी
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में आज नाम वापसी की अंतिम तारीख, कौन टिकेगा मैदान में?
हमने कहा, ‘यह सारा खेल सत्र के दौरान चलेगा। पिक्चर अभी बाकी है। विपक्ष जानता है कि चाय के पीछे कोई न कोई चाल हो सकती है। आपने राजेश खन्ना और टीना मुनीम पर फिल्माया गया गीत सुना होगा- शायद मेरी शादी का खयाल दिल में आया है, इसीलिए मम्मी ने तेरी मुझे चाय पे बुलाया है! कभी होंठों तक आते-आते चाय का कप हाथ से फिसल जाता है। इसलिए कहा गया है- देयर आर मैनी ए स्लिप्स बिटवीन कप एंड लिप्स!’
यह भी पढ़ें:-Nagpur Crime: साथ मिलकर करते थे चोरी, अब आपस में ही भिड़े; लकड़गंज व क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा
पड़ोसी ने कहा, ‘जब चाय पीने की वास्तविक चाह मन में उठती है, तो अमेरिका का बिल गेट्स जैसा धनकुबेर फुटपाथ पर आकर डॉली चाय वाले के ठेले पर चाय पी जाता है। अब आप भी पानी उबालिए, चाय की पत्ती डालिए और कप में छानकर हमें दीजिए, हम आपकी चाय का बहिष्कार नहीं करेंगे, बल्कि चुस्कियां लेकर उसे स्वीकार करेंगे।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Opposition boycotts government tea party ahead of monsoon session again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sadhguru Health Tips: कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
Jun 23, 2026 | 07:44 AMNavabharat Nishanebaaz: विपक्ष ने शुरू कर दी तकरार, सरकारी चाय का बहिष्कार
Jun 23, 2026 | 07:44 AMSIT करेगी लखनऊ अग्निकांड की जांच, सीएम योगी ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट; पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jun 23, 2026 | 07:40 AMशिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Jun 23, 2026 | 07:35 AMमहाराष्ट्र के हर गांव में लगेंगे वेदर स्टेशन, किसानों को फसल बीमा मुआवजा दिलाने की नई पहल
Jun 23, 2026 | 07:34 AMमानसून की देरी से मध्य प्रदेश में बारिश का संकट, खरीफ फसलों की बोवनी पर असर, आज इन जिलों में लू का अलर्ट
Jun 23, 2026 | 07:30 AMNagpur Crime: साथ मिलकर करते थे चोरी, अब आपस में ही भिड़े; लकड़गंज व क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा
Jun 23, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














