-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Fraud Accused Escape Medical Cctv Police Arrest Within Hour
उज्जैन में मेडिकल के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, CCTV से मिला सुराग; एक घंटे में पुलिस ने दबोचा
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Ujjain Police Fast Action: उज्जैन जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा ठगी का आरोपी नीरज श्रीवास्तव, सीसीटीवी की मदद से धर्मशाला से 1 घंटे में री-अरेस्ट।

Fraud Accused Arrested Within One Hour Ujjain: उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी के मामले का आरोपी नीरज श्रीवास्तव जिला अस्पताल से मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को महज एक घंटे के भीतर चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी नीरज श्रीवास्तव प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से जुड़ा है। उसके सहित तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। एक मामले में वह पहले से गिरफ्तार था, जबकि दूसरे मामले में पूछताछ के लिए उसे प्रोटेक्शन वारंट पर उज्जैन लाया गया था। न्यायालय में पेश करने से पहले नियमानुसार उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
मेडिकल के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ था आरोपी
मेडिकल परीक्षण के दौरान मौका पाकर नीरज श्रीवास्तव पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू करते हुए अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी एक धर्मशाला की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने बिना देर किए संबंधित धर्मशाला में दबिश दी, जहां आरोपी छिपा हुआ मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर दोबारा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण पूरा कराया गया।
पुलिस की सतर्कता की वजह से ज्यादा देर तक गिरफ्त से बाहर नहीं रहा आरोपी
थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज धोखाधड़ी के मामलों में पूछताछ और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है। फरार होने के मामले में भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अगर राजनीति में नहीं तो… कहां होते सिंधिया, नवभारत कॉन्क्लेव में खुद बताया, इस शख्स ने किया प्रभावित
पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी ज्यादा देर तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर नहीं रह सका। पूरे घटनाक्रम में सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुई, जिसके आधार पर आरोपी का सटीक लोकेशन पता चल सका और उसे एक घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
Ujjain fraud accused escape medical cctv police arrest within hour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM












