Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP: शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, सिंगर समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत, 7 घायल

Road Accident : आज सुबह शिवपुरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रेवलर मिनी बस अनियंत्रति हो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 16, 2025 | 05:11 PM

शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा (सौजन्य सोशल मीडियो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Horrible Road Accident In Shivpuri: शनिवार कि सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब ट्रेवलर मिनी बस बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी जा पहुंची। उसी दौरान दूसरी ओर से आ रही ट्रक जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 7 अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, टेंपो-ट्रैवलर सवार लोग गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले हैं, जो म्यूजिशियन ग्रुप के सदस्य हैं। ये लोग काशी विश्वनाथ में शिवकथा कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवपुरी और झांसी के बीच सुरवाया थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। ट्रेवलर में 17 लोग सवार थे। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।

सिंगर हार्दिक दवे की हुई मौत

मृतकों की पहचान सिंगर हार्दिक दवे के अलावा राजा ठाकुर, अंकित ठाकुर और राजपाल सोलंकी के रूप में हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को सूचना दे दी गई है, जिन्हें गुजरात से यहां (शिवपुरी) पहुंचने में अभी समय लगेगा।

काशी विश्वनाथ मंदिर से लौट रहा था म्यूजिशियन ग्रुप

म्यूजिशियन ग्रुप के एक सदस्य ने बताया कि गुजरात के रहने वाले एक व्यक्ति ने काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवकथा कराई थी। वे सभी उसी शिवकथा के लिए गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान अचानक से टक्कर हुई। पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर मानना है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

यह पढ़ें : NCERT के दो नए मॉड्यूल तैयार, बताया विभाजन के लिए नेहरू-जिन्ना और मांउटबेटन जिम्मेदार

ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ हो हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सिरसौद पुलिस का कहना है कि, हो सकता है कि ड्राइवर को नींद आने कि वजह से बेकाबू ट्रैवलर बस डिवाइडर पर तेजी से चढ़ते हुए सड़क के दूसरे तरफ पहुंच गई हो। जिससे सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई और ये भीषण हादसा हुआ होगा।

Tragic road accident in shivpuri 4 members of musician group including singer died 7 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 05:11 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Road Accident

सम्बंधित ख़बरें

1

ग्वालियर के इस मंदिर में राधा-कृष्ण करते हैं 100 करोड़ के गहनों से श्रृंगार, जानिए खासियत

2

CM मोहन यादव ने डायल 112 का किया शुभारंभ, सभी आपातकालीन सेवाएं अब एक नंबर पर

3

VIDEO: इंदौर मे बेखौफ हुए नशेड़ी, पत्रकार ने रोका तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

4

फिर से सहमा भोपाल! गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस लीक से मची अफरा-तफरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.