बर्धमान में हुई भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक से टकराई बस, सभी यात्री बिहारवासी, 10 लोगों की मौके पर मौत

Wardhman Tragic Accident: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वर्धमान में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। बस में सवार 10 यात्री ट्रक से टकराकर मौके पर मारे गए, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
bus collasion with truck in wardhman of west bengal.
पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुआ भीषण सड़क हादसा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Truck Collides With Bus: स्वतंत्रता दिवस के खास दिन आज पश्चिम बंगाल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के बर्धमान में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह-सुबह यहां बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।

इस भयंकर हादसे में 10 तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत ने सबको हिलाकर रख दिया। दुर्घटनाग्रस्त सभी यात्री बिहार के बताए जा रहे हैं। पुलिस को जैसे ही इस दुर्घटना का पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंच गई।  इसके बाद जल्द से जल्द आनन-फानन में बचे हुए जख्मी यात्रियों के लिए राहत बचाव कार्य चालू कर दिया गया।

बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में एंबुलेंस की मदद से घटना में घायल लोगों को भर्ती कराया गया। पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक संयुक्त दास ने इस बात की जानकारी दी है।

सारे यात्री गंगा सागर स्नान से लौट रहे थे

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरी हुई एक बस रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। गंगा सागर में स्नान करके यात्री लौट रहे थे।

बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर नाला फेरी घाट पर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना की खबर मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्क बनर्जी और जिलाधिकारी आयशा रानी अस्पताल पहुंचे। इस बीच, पूर्वी बर्धमान के पुलिस अधीक्षक सायक दास ने बताया कि यह बस किसी तीर्थ यात्रा पर जा रही थी। इसी दौरान, रास्ते में बस का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ।

पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। 35 लोग घायल हुए। कुछ लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सायक दास के मुताबिक, सभी यात्री बिहार के निवासी हैं। बस में 5 बच्चों सहित 45 यात्री सवार थे।

(एजेंसी इनपुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com