-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Courts Pending Cases Crosses 44 Lakh Mark
44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
- Written By: रूपम सिंह
Bombay High Court: महाराष्ट्र की अदालतों में 44 लाख से अधिक दीवानी व फौजदारी मामले लंबित हैं। जजों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से न्याय मिलने में देरी हो रही है।

महाराष्ट्र की अदालत सांकेतिक फोटो (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bombay High Court Pending Cases Maharashtra: महाराष्ट्र में न्याय पाने के लिए आम लोगों को वर्षों तक इंतजार करना पड़ रहा है। राज्य की विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 44,00,000 से अधिक दीवानी और फौजदारी मुकदमे लंबित हैं। इनमें 36,77,000 दीवानी मामले और 7,26,000 फौजदारी मामले शामिल हैं। मुकदमों के लंबे समय तक लंबित रहने से आम पक्षकारों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
दीवानी मामलों की संख्या सबसे अधिक
लंबित फौजदारी मामलों में छोटे विवाद, चोरी, धोखाधड़ी से लेकर गंभीर अपराधों तक के प्रकरण शामिल हैं। वहीं, दीवानी मामलों में जमीन विवाद, संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद और करार से जुड़े मामले बड़ी संख्या में हैं। दीवानी मामलों की बढ़ती संख्या के कारण समय पर निपटारा करना न्याय व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है।
न्यायाधीशों की कमी और सुविधाओं का अभाव
विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य की जनसंख्या के अनुपात में अदालतों में न्यायाधीशों के स्वीकृत पद पहले से ही कम हैं। इसके अलावा कई पद अभी भी रिक्त हैं। वहीं तहसील और जिला स्तर की अदालतों में तकनीकी सुविधाओं और आवश्यक बुनियादी ढांचे की कमी भी मामलों के निपटारे में बाधा बन रही है।
सम्बंधित ख़बरें
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
यह भी पढ़ें:- राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
अपील और सुनवाई में लगने वाला समय बढ़ा रहा देरी
एक अदालत के फैसले के बाद उच्च न्यायालय में अपील और सुनवाई की प्रक्रिया में लगने वाले समय के कारण भी मुकदमे लंबे खिंच रहे हैं। ‘नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड’ के आंकड़ों के अनुसार, कई मामले 5 से 30 वर्षों तक लंबित हैं। उच्च न्यायालय और सत्र न्यायालयों के वकीलों का कहना है कि सुविधाओं की कमी और निपटारे की धीमी गति के कारण लंबित मामलों का बोझ लगातार बढ़ रहा है।
मुंबई हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
मुंबई उच्च न्यायालय ऑनलाइन सुनवाई शुरू होने के बाद न्याय प्रक्रिया में तेजी आई है, लेकिन लंबित मामलों की संख्या अभी भी हजारों में है। ‘नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड के अनुसार, मुंबई उच्च न्यायालय में 2 लाख 43 हजार दीवानी मामले और 51,675 फौजदारी मामले लंबित हैं। इनमें 10 से 20 वर्षों से लंबित 17,778 मामले शामिल हैं। न्याय व्यवस्था को गति देने के लिए न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने, तकनीकी सुविधाओं के विस्तार और अदालतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता जताई जा रही है।
Maharashtra courts pending cases crosses 44 lakh mark
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
Aug 03, 2026 | 11:39 AMSBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
Aug 03, 2026 | 11:37 AMBlack Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Aug 03, 2026 | 11:34 AMकिरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
Aug 03, 2026 | 11:25 AMराजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
Aug 03, 2026 | 11:14 AMदतिया उपचुनाव: 3 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की बढ़त सिमटी, कांग्रेस ने तीसरे राउंड में बनाई बढ़त
Aug 03, 2026 | 11:14 AMभंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Aug 03, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM











