हाईवे पर फेंकी ढाई साल की मासूम, केयर टेकर ने किया मामले का खुलासा- मुझसे कहा था बच्ची रख लो
Sheopur Highway Child Incident: हाईवे पर फेंकी ढाई साल की मासूम:केयर टेकर ने किया मामले में चौंकाने वाला खुलासा- मुझसे कहा था 'बच्ची रख लो', पुलिस कर रही मामले में मानव तस्करी के एंगल पर जांच।
- Written By: सुधीर दंडोतिया
SHEOPUR CHILD, FOUND ON HIGHWAY, STORY
Sheopur News In Hindi: श्योपुर में हाईवे पर ढाई साल की मासूम बच्ची फेंकने के मामले में भोपाल में रहने वाली उसकी केयर टेकर ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बच्ची की केयर टेकर बबीता नाविक का दावा है कि खुद को बच्ची का पिता बताने वाला आकाश मौर्य करीब एक महीने पहले बच्ची को रखने का प्रस्ताव देने उनके घर आया था। साथ ही पूरी कानूनी प्रक्रिया कराने की भी बात कही थी।
मासूम बच्ची से की जाती थी मारपीट और दुर्व्यवहार
बबीता के अनुसार, बच्ची करीब 2 साल की उम्र तक आरोपी दंपत्ति के साथ रही। इस दौरान मासूम से मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था। बबीता ने बताया कि उन्हें बच्ची पर दया आती थी और वे उसे बचाने के लिए कई बार दंपती से मिन्नतें करती थीं। बच्ची उनसे काफी जुड़ गई थी और उनसे अलग होने पर डरती थी।
परेशान होकर छोड़ दिया था काम
बबीता ने बताया कि उन्हें बच्चों की देखरेख के लिए 20 हजार रुपए महीने पर रखा गया था, लेकिन तीन महीने तक सैलरी नहीं मिली। बच्ची के साथ हो रहे अत्याचार और वेतन न मिलने के कारण उन्होंने काम छोड़ दिया। उनका आरोप है कि बच्ची की खास देखभाल करने पर दंपती को आपत्ति होती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur RTO ‘हफ्ता सिंडिकेट’ पर कब्जे की जंग! अफसरों के गैंगवार ने लिया खतरनाक मोड़, ‘सुपारी’ कनेक्शन से सनसनी
15 अप्रैल को एडमिशन, 24 को मिली लाश, कानपुर के गुरुकुल में 11 साल के मासूम की हत्या, पोस्टमार्टम ने खोला राज
मोहाडी: कत्लखाने ले जाई जा रही 26 भैंसें पुलिस ने छुड़ाईं, 30 लाख का माल जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार
सागर में पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से गर्दन पर किया वार; आरोपी फरार
वीडियो देखकर दी पुलिस को सूचना
बबीता को सोशल मीडिया पर श्योपुर की एक रील मिली, जिसमें बच्ची की पहचान हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और खुद पुलिस को भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित आकाश के घर तक ले गई, जहां से पुलिस ने आकाश और उसकी पत्नी कृतिका को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़े :सीएम हाउस के पास अब नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश
नहीं मिले गोद लेने के दस्तावेज
श्योपुर पुलिस ने दंपती से बच्ची को अडॉप्टेशन के दस्तावेज मांगे लेकिन अब तक दंपती दस्तावेज नहीं दिखा सके हैं। अब पुलिस दंपती से बच्ची के असल मां पिता की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस बच्ची के असल मां पिता से भी बातचीत करेगी।
फिलहाल सुरक्षित है बच्ची
पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया, जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है।
मानव तस्करी के एंगल पर जांच
पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच मानव तस्करी के एंगल से भी कर रही है। दंपती के पास पहले से दो बच्चे होने के बावजूद इस बच्ची को कहां से और कैसे लाया गया, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या बच्ची की खरीद-फरोख्त की गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
