‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Girl Collector Appeal Viral Video Rewa: रीवा के अमवा गांव में जलभराव से ढहने की कगार पर पहुंचा कच्चा मकान, मासूम बच्ची ने वीडियो जारी कर कलेक्टर से लगाई कड़े विलेख की गुहार।
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: सजल रघुवंशी
रीवा में बिटिया की भावुक अपील (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rewa Amba Waterlogging Issue: रीवा जिले के ग्राम पंचायत अमवा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली ही बारिश में जलभराव से परेशान एक मासूम बच्ची ने सीधे रीवा कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।
बच्ची का कहना है कि घर के आसपास पानी भर जाने से उनका कच्चा मकान गिरने की कगार पर है और वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। अब यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमवा में घरों के आसपास जमा हुआ बारिश का पानी
रीवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवा में बारिश का पानी घरों के आसपास जमा हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान खतरे में आ गया है। इसी बीच परिवार की एक छोटी बच्ची ने वीडियो बनाकर रीवा कलेक्टर से हाथ जोड़कर अपील की है कि गांव में आकर समस्या का समाधान कराया जाए। बच्ची का कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो उनका घर कभी भी ढह सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
EXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार अमवा गांव में जलभराव से कच्चे मकान पर मंडरा रहा खतरा, स्कूल भी नहीं जा पा रही बच्ची; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। pic.twitter.com/G2cS3YEI3M — Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) July 9, 2026
‘जलभराव की वजह से घर में रहना हुआ मुश्किल’
बच्ची ने अपनी अपील में कहा कि लगातार जलभराव की वजह से घर में रहना मुश्किल हो गया है। मकान पहले से जर्जर है और बारिश के चलते दीवारें कमजोर होती जा रही हैं। इतना ही नहीं, रास्ते में पानी भर जाने के कारण वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। मासूम की यह गुहार अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही है।
हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है- ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है लेकिन पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती। नालियों की सफाई और जल निकासी की अनदेखी का खामियाजा अब गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। कई कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है और लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: हाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
एक मासूम बच्ची का जिला प्रशासन से इस तरह मदद की गुहार लगाना यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान में कहीं न कहीं गंभीर चूक हो रही है। अब देखना होगा कि रीवा जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर अमवा गांव में जल निकासी की व्यवस्था और प्रभावित परिवार की सुरक्षा के लिए कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
