जीतू पटवारी के भाई को इंदौर पुलिस ने अचानक किया गिरफ्तार; राजनीतिक हलकों में हलचल तेज
Nana Patwari Arrested Indore: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी इंदौर में पुलिस ने हिरासत में लिया, वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
नाना पटवारी पुलिस हिरासत में (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jitu Patwari Brother Nana Arrested By Indore Police: मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नाना पटवारी के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस संबंध में जानकारी साझा की।
उन्होंने दावा किया कि इंदौर पुलिस ने बिना किसी अपराध या मामले की जानकारी दिए नाना पटवारी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।
विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नाना पटवारी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जीतू पटवारी से ज्ञात हुआ की अचानक इंदौर पुलिस ने बिना किसी ऑफेंस की सूचना दिए, उनके छोटे भाई नाना पटवारी को अरेस्ट कर कहा ले गई है, इसकी सूचना पटवारी परिवार को नहीं दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
हाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
EXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया
@jitupatwari ji से ज्ञात हुआ, की अचानक इंदौर पुलिस ने, बिना किसी offence की सूचना दिए, उनके छोटे भाई को अरेस्ट कर कहा ले गई है, इसकी सूचना पटवारी परिवार को नहीं दी गई। @DGP_MP और @CP_INDORE @comindore से आग्रह है, की ऐसी परिपाटी मत बनाए जो भविष्य में तकलीफ़ दायक बने — Vivek Tankha (@VTankha) July 9, 2026
जीतू पटवारी के परिवार के वकील ने दी यह जानकारी
जीतू पटवारी के परिवार के वकील जय हार्डिया ने नवभारत से बातचीत में बताया कि नाना पटवारी के अचानक लापता होने की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि नाना पटवारी की कार उनके घर के पास खड़ी मिली थी लेकिन इसके बाद से उनके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। जय हार्डिया के अनुसार, नाना पटवारी के भाई भरत पटवारी की ओर से थाने में गुमशुदगी संबंधी आवेदन भी दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक परिवार को नाना पटवारी की गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने संबंधी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।
वकील जय हार्डिया
प्रदेश में राजनीतिक हलचल हुई तेज
नाना पटवारी से जुड़े इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि, करीब सात वर्ष पहले चर्चित खुशी कुलवाल आत्महत्या प्रकरण में भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था।
यह भी पढ़ें: ‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
हालांकि, उस मामले और वर्तमान जांच के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इंदौर पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही किसी व्यक्ति की भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।
