सिवनी ITI छात्र मारपीट मामला: अब छात्रा ने लगाए लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस कर रही जांच
Seoni Love Jihad Case: सिवनी जिले में आईटीआई छात्र सोहेल के साथ कथित मारपीट का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में अब एक छात्रा सामने आई है, जिसने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर सोहेल पर दोस्ती के बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोहेल ने पहले उससे दोस्ती की, फिर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, आरोपी लगातार व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजता था, उसका पीछा करता था, रास्ता रोकता था और विरोध करने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
छात्रा ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
छात्रा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि महिला थाना और कोतवाली थाना सिवनी को भी भेजी गई है। इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर आईटीआई छात्र सोहेल के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस अब तक इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
दोनों पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब मारपीट और छात्रा की शिकायत—दोनों पहलुओं की अलग-अलग जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस बीच मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन रजा के सिवनी पहुंचने की सूचना है। वहीं कांग्रेस ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में अटैच शिक्षकों पर सख्ती की तैयारी, मंत्रालय से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक से मांगी गई सूची
किसी भी पक्ष के आरोपों की पुष्टि नहीं
दूसरी ओर, विभिन्न हिंदू संगठनों ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पक्ष के आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
Seoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Seoni Youth Beaten Video: सिवनी जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उसकी पीठ पर चोट के गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं। इसके बाद दूसरे वीडियो में उसकी पीठ पर लाल रंग का लेप लगाया जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग हंसते हुए उसे पैर पकड़ने जैसी बातें कहते सुनाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान सोहेल खान (पिता- वहीद खान), निवासी ग्राम सालीवाड़ा (भोमा), तहसील सिवनी के रूप में हुई है। वह सिवनी में आईटीआई का छात्र है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है। मामला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित डर के कारण पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा था। फिलहाल वह नागपुर में है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और जांच शुरू की गई।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई। प्रारंभिक तौर पर घटना डूंडासिवनी थाना क्षेत्र से जुड़ी होना सामने आया। जांच के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं, एआईएमआईएम के डिविजनल प्रभारी शादाब पटेल ने वायरल वीडियो को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा फेरबदल, राज्य मंत्री लखन पटेल से वापस लिया पशुपालन विभाग, CM संभालेंगे जिम्मेदारी
आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Seoni News: बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, पहली बारिश में खुली पंचायत के विकास दावों की पोल
Seoni Shamshan Ghat Tin Shed: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की केवलारी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरापाठा में पहली ही बारिश ने पंचायत के विकास दावों की हकीकत उजागर कर दी। गांव के श्मशान घाट पर टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण एक परिवार को मूसलाधार बारिश के बीच तिरपाल लगाकर अपने परिजन का अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत की व्यवस्थाओं और ग्रामीण विकास कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान लगातार बारिश हो रही थी। श्मशान घाट पर बारिश से बचने के लिए कोई स्थायी टीन शेड या आश्रय स्थल नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों ने तिरपाल बांधकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। शोक की घड़ी में इस तरह की परेशानी का सामना करने से लोगों में नाराजगी है।
मांग के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए
ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट पर टीन शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई देता है। पहली ही बारिश में यह स्थिति सामने आने से पंचायत की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग पंचायत और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी सार्वजनिक और संवेदनशील जगह पर टीन शेड, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं होना जरूरी है, ताकि किसी भी परिवार को अंतिम विदाई जैसे भावुक अवसर पर कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
टीन शेड लगवाने की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि चोरापाठा के श्मशान घाट पर जल्द से जल्द टीन शेड सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले मानसून में ऐसी घटनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं। वायरल वीडियो के बाद अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Bhavantar Yojana Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिवनी जिला मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव में प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने किसानों को इस धरा का वास्तविक शुभंकर बताते हुए कहा कि सरकार का मुख्य संकल्प किसानों की खुशहाली सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने धान उत्पादक किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि अब धान की फसल पर भी भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार मूल्य के बीच के अंतर की राशि का भुगतान सीधे किसानों के खातों में करेगी, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
कोदो-कुटकी उत्पादकों को बोनस
विकास कार्यों का महा-यज्ञ
सिवनी जिले को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 494 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से 629 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इसमें प्रमुख रूप से बालाघाट से सिवनी तक फोरलेन रोड का निर्माण, छपारा ब्लॉक में शासकीय महाविद्यालय, हर विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम और ग्राम छिड़िया पलारी में नगर वन की स्थापना शामिल है।
संबल योजना और सामाजिक सुरक्षा
फसल विविधीकरण और तकनीकी पहल
मुख्यमंत्री ने किसानों का आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन और फसल विविधीकरण को अपनाएं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है और सरकार युवाओं को नए कॉलेज और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध करा रही है। खाद वितरण की व्यवस्था को एग्रीटेक सिस्टम से जोड़ा जा रहा है ताकि गड़बड़ियों पर अंकुश लग सके।
यह भी पढ़ें: मंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
Seoni School Principal Viral Video: सिवनी जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज कुमार गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्राचार्य छात्रों और छात्राओं से अभद्र भाषा में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की बात कही है।
जानकारी के अनुसार कुछ पूर्व छात्र और छात्राएं विद्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी और एडमिशन प्रक्रिया को लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि जब छात्रों ने प्रवेश नहीं मिलने की स्थिति में लिखित जवाब मांगा तो प्राचार्य मनोज कुमार गौतम नाराज हो गए और कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्कूल प्रबंधन पर खड़े हुए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो वायरल करने वाले छात्र दीपक डेहरिया का आरोप है कि वे एनसीसी से जुड़े छात्रों के प्रवेश संबंधी मामले को लेकर विद्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने न केवल प्रवेश देने से इनकार किया, बल्कि उन्हें विद्यालय परिसर से बाहर जाने और दोबारा स्कूल में प्रवेश नहीं करने की बात भी कही। साथ ही छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
प्रिंसिपल ने दी सफाई
वहीं, प्राचार्य मनोज कुमार गौतम ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहा छात्र विद्यालय का पूर्व छात्र है और कुछ अन्य लोगों के साथ योजनाबद्ध तरीके से उनसे मिलने आया था। उन्होंने स्वीकार किया कि बातचीत के दौरान उन्हें गुस्सा आ गया था और कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग हो गया, जिनका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था। प्रिंसिपल ने कहा कि लगातार कार्यभार और प्रशासनिक दबाव के कारण वे तनाव में थे, लेकिन फिर भी उन्हें संयम बनाए रखना चाहिए था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका किसी छात्र या छात्रा का अपमान करने का उद्देश्य नहीं था।
ये भी पढ़ें : धार में मोहर्रम के दौरान हंगामा, 13 नामजद समेत 100 लोगों पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
DEO ने दिए जांच के आदेश
इधर मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो और शिकायत उनके संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा जगत में चर्चा तेज हो गई है और लोग जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
सिवनी में बड़ा हादसा: कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त, टक्कर के बाद लगी आग
MLA Yogendra Singh Baba Car Accident: सिवनी के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में विधायक सहित उनके दो सहयोगियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक योगेंद्र सिंह बाबा अपने स्टाफ के साथ जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धोरगढ़ क्षेत्र में बंजारी हाई स्कूल स्थित हर्बल गार्डन के सामने उनकी कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे स्थित दीवार से जा टकराई।
टक्कर के बाद आग में लगी कार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में कार जलकर राख हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के बाद विधायक और उनके साथ मौजूद लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए।
विधायक को आईं मामूली चोटें
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में विधायक और उनके दोनों सहयोगियों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। कांग्रेस विधायक के समर्थक और स्थानीय जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे तथा उनका हालचाल जाना। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक पशु आ जाने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हुआ। /प्रशासन ने वाहन में आग लगने के कारणों की भी जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : MP Weather Report: 20 जून के बाद मानसून की दस्तक संभव, प्री-मानसून सिस्टम से बारिश और आंधी का दौर जारी
बाल-बाल बचे विधायक
गनीमत रही कि यह हादसा किसी बड़े नुकसान में नहीं बदला और विधायक योगेंद्र सिंह बाबा तथा उनके सहयोगियों की जान बच गई। क्षेत्र के लोगों ने इसे बड़ा हादसा होने के बावजूद राहत भरी घटना बताया है।
सिवनी में दर्दनाक हादसा: कुआं धंसने से मां-बेटी की मौत, 12 घंटे बाद मलबे से निकाले गए शव, बुजुर्ग महिला घायल
Seoni Well Collapse Accident: सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुकली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की जान चली गई। कुआं धंसने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। लगभग 12 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रशासन और बचाव दल ने मलबे में दबे मां-बेटी के शव बरामद किए। घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दुकली में सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच एक नव-निर्मित कुएं के पास काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुएं की तराई के लिए उसमें मोटर डालकर पानी भरा जा रहा था। इसी दौरान अचानक कुएं की दीवार और उसके आसपास की मिट्टी भरभराकर धंस गई। हादसे के समय वहां मौजूद अनसुइया जंघेला (41 वर्ष) और उनकी 17 वर्षीय बेटी स्वाति जंघेला मलबे में दब गईं।
हादसे में बुजुर्ग महिला घायल
घटना में 75 वर्षीय समनिया बाई जंघेला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना स्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद बंडोल थाना पुलिस, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे को हटाया और करीब 12 घंटे बाद मां-बेटी के शव बाहर निकाले। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें : छतरपुर: मोबाइल रिकवरी अभियान में पुलिस को सफलता, चोरी हुए फोन लौटाकर लोगों के चेहरे पर लाई मुस्कान
निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाल ही में निर्मित इस कुएं की मजबूती और निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सिवनी में बवाल: RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद के बाद NH-44 पर जाम, आगजनी और वाहन में तोड़फोड़
Seoni RTO and Truck Drivers Clash: सिवनी में मंगलवार रात RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना कुरई थाना क्षेत्र के मेटेवानी स्थित बंद हो चुकी RTO बॉर्डर चेकपोस्ट के पास हुई, जहां ट्रक ड्राइवरों ने एक ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए ड्राइवरों ने कुछ देर के लिए NH-44 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि RTO कर्मचारियों ने एक चालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवर भड़क गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
RTO की अस्थायी झोपड़ी में लगाई आग
आक्रोशित ड्राइवरों ने धूप से बचने के लिए बनाई गई RTO अमले की अस्थायी झोपड़ी में आग लगा दी। इसके साथ ही मौके पर खड़ी सरकारी गाड़ी को पलट दिया और उस पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की।बताया जा रहा है कि घटना के समय कुरई पुलिस का अमला इलाके में फ्लैग मार्च कर रहा था, जिसके कारण शुरुआती करीब आधे घंटे तक हालात बेकाबू बने रहे। बाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
अवैध वसूली की शिकायतें
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2024 में दूसरे राज्यों की सीमाओं पर स्थित RTO चेकपोस्ट बंद कर दी थीं। इसके बावजूद कई स्थानों पर RTO कर्मचारियों पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं। मेटेवानी की बंद चेकपोस्ट के पास भी ट्रक ड्राइवरों और RTO कर्मचारियों के बीच पहले विवाद की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
मामले की जांच कर रही पुलिस
कुरई थाना प्रभारी केएस टेकाम ने बताया कि एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की सूचना के बाद चालक उग्र हो गए थे। करीब 15 मिनट तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
Seoni Hawala Case Suspended SDOP Pooja Pandey Gets Regular Bail From Supreme Court: मध्य प्रदेश के चर्चित सिवनी हवाला कांड में निलंबित एसडीओपी पूजा पाण्डेय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें नियमित जमानत देते हुए महिला होने और छोटे बच्चे के साथ जेल में रहने को अहम आधार माना। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बहुचर्चित हवाला डकैती मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक पूजा पाण्डेय पिछले कई महीनों से न्यायिक हिरासत में थीं और उनका छोटा बच्चा भी उनके साथ जेल में रह रहा था। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने इस मानवीय पहलू को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत प्रदान की।
हाईकोर्ट ने खारिज की थी जमानत याचिका
इससे पहले पूजा पाण्डेय ने जमानत के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में आवेदन किया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आरोपी एक युवा महिला और सिंगल मदर हैं, इसलिए उन्हें नियमित जमानत प्रदान की जाती है।
क्या है हवाला राशि लूट का मामला?
दरअसल, पूरा मामला सिवनी जिले में कथित हवाला रकम की लूट से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार करीब तीन करोड़ रुपये की हवाला राशि को सुनियोजित तरीके से कब्जे में लिया गया था। आरोप यह भी हैं कि इस वारदात में पुलिस की वर्दी, सरकारी वाहन और हथियारों का इस्तेमाल किया गया। मामला उजागर होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था।
सरकार ने जांच के गठित की थी एसआईटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने विशेष जांच दल(एसआईटी) का गठन किया था। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजैक्शन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए। इसके आधार पर कई पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
जमानत के बाद भी जांच और ट्रायल जारी
अब पूजा पाण्डेय को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि, केस की जांच और ट्रायल अभी जारी है। आने वाले समय में अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्य ही इस बहुचर्चित मामले की आगे की दिशा तय करेंगे।
MP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
Seoni Lokayukta Trap News: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामलों पर लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन लोकायुक्त टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, बावजूद इसके ऐसे मामलों में कमी नहीं दिख रही है।
ताजा मामला सिवनी जिले का है, जहां जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है की एएसआई ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन बातचीत के बाद सौदा 20 हजार रुपये का तय हुआ।
शिकायत लिखने की मांगी रिश्वत
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छितापार गांव के एक निवासी ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में सिवनी कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई दिनेश रघुवंशी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उनके बेटे अभिषेक चौरसिया के साथ कुछ ठगों ने नौकरी दिलाने और सरकारी विभाग में वाहन लगाने का झांसा देकर फर्जीवाड़ा किया था। जब वह इस मामले की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे, तो एएसआई दिनेश रघुवंशी ने रिपोर्ट दर्ज करने और फर्जी हस्ताक्षरों की जांच कराने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान मामला 20 हजार रुपये में तय हो गया था।
लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच के बाद उसे सही पाया और बुधवार को रिश्वत की रकम देने के लिए फरियादी को एएसआई दिनेश रघुवंशी के पास भेजा। आरोपी एएसआई ने फरियादी को सिवनी बस स्टैंड के पास एक चाय की टपरी पर पैसे देने के लिए बुलाया। जैसे ही उसने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज
इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक शशिकला मस्कुले, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही। बता दें की लोकायुक्त ने इस मामले में बड़ी ही तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को दबोच लिया।