स्कुल में खाने का सैम्पल लेती प्रशासन की टीम (फोटो सोर्स - नवभारत ) 
इंदौर

इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

Food Safety Drive:इंदौर में कलेक्टर के निर्देश पर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों की मेस-कैंटीनों का सघन निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर किचन भी सिल किये गए।

अंशुल मुकाती

Indore Food Safety in Schools: कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले के स्कूलों, छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित मेस एवं कैंटीनों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की जांच की।

गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में मिली गंभीर अनियमितताएं

खंडवा रोड स्थित गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान वैध खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। कुछ खाद्य सामग्री एक्सपायर पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही टैंकर के पानी का उपयोग बिना जांच रिपोर्ट के किया जा रहा था और आरओ टैंक की सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। इन कमियों के चलते स्कूल के किचन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए।

एनडीपीएस, अग्रसेन विद्यालय और डीपीएस से लिए गए नमूने

न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में एक्सपायरी खाद्य सामग्री और अव्यवस्थित भंडारण मिला। यहां से चार खाद्य नमूने लिए गए। अग्रसेन विद्यालय से चावल, राजमा, आटा और बेसन के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल, राऊ से पनीर, चावल, गुड़, बेसन, चवला और काबुली चना सहित छह नमूने जांच के लिए लिए गए।

अक्रोपोलिस संस्थान का किचन भी बंद

प्रशासन की टीम ने एडवांस एकेडमी से 11 खाद्य नमूने लिए गए और कई व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। अक्रोपोलिस संस्थान में साफ-सफाई और खाद्य भंडारण से जुड़ी गंभीर खामियां मिलने पर प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए स्कुल का किचन संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए। यहां से छह खाद्य नमूने लिए गए, इंदौर के शिशुकुंज स्कुल से शिकायत सामने आने के बाद यह कारवाई की जा रही है ।

यह भी पढें:

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

कुल 31 खाद्य नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की खाद्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश