

Nagpur Bus Shelter Issue: नागपुर मई की तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है, जबकि इंतजार करने के लिए पर्याप्त संख्या में मोरभवन बस अड्डे पर शेड भी उपलब्ध नहीं हैं। इसी तरह से कई सुविधाएं नदारद दिखाई देने पर मंगलवार को महापौर नीता ठाकरे ने यात्रियों के लिए अधिक उचित और बेहतर दर्जे की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिया।
मंगलवार को महापौर ने मोरभवन बस अड्डे का दौरा किया। स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, मंगला खेकरे, परिवहन विभाग की प्रबंधक डॉ. मेघना वासनकर उपस्थित थीं। इनके अलावा परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी योगेश लुंगे, कार्यकारी अभियंता नरेश सिंगमजोडे, उप अभियंता कन्हैया राठौड़, ऑपरेशन मैनेजर राजीव घाटोले, श्रम अधिकारी अरुण पिपुरडे, गजानन नागुलवार, शैलेश पांडे सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ठाकरे ने बस स्टैंड पर मनधा के स्लम विभाग द्वारा बनाए गए स्मार्ट सार्वजनिक शौचालयों की जांच की। उन्होंने पूरे परिसर का मुआयना करते हुए शौचालयों में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि नागरिकों की बेहतरीन गुणवत्ता वाली सुविधाएं मिल सके।
महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाए मुहैया कराना परिवहन विभाग की ही जिम्मेदारी है। इसके अलावा, उन्नतीने मोरभवन में हाल ही में बनाए गए शेड में जल्द से जल्द बिजली सेवा शुरू करने का निर्देश भी संबंधित विभाग को दिया है।
महिलाओं और बच्ची की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर ने स्मार्ट शौचालय के पास स्थित 'हिरकणी कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं और छोटे बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से इस कक्ष में वातानुकूलित (एसी) सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का विशेष निर्देश दिया।