-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sehore »
- Illegal Sand Mining Sehore Narmada River
एनजीटी (NGT) के आदेशों का सीहोर में खुलेआम उल्लंघन, नर्मदा के सीने पर माफिया का तांडव, प्रशासन ‘मौन’
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सुधीर दंडोतिया
Narmada River Illegal Sand Mining:नर्मदा तट पर माफिया का कब्जा, एनजीटी रोक के बावजूद पोकलेन-जेसीबी से खुदाई जारी; जिम्मेदार खनिज विभाग की चुप्पी पर उठ रहे गंभीर सवाल।

एनजीटी रोक के बावजूद पोकलेन-जेसीबी से खुदाई जारी
Illegal Sand Mining In Sehore: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा नर्मदा नदी और उसके तटीय क्षेत्रों में रेत के उत्खनन पर सख्त पाबंदी के बावजूद, सीहोर जिले में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं।
जिले के कई प्रमुख घाटों पर नियमों को ताक पर रखकर दिन-दहाड़े अवैध उत्खनन का काला खेल जारी है। और सबसे चिंताजनक बात यह है कि खनिज विभाग इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
मशीनों से चीरा जा रहा नदी का सीना
जिले के चोरसाखेड़ी, बाबरी और अंबा बड़गांव जैसे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां बेखौफ संचालित हो रही हैं। चोरसाखेड़ी और अंबा बड़गांव में भारी-भरकम पोकलेन और जेसीबी मशीनों के जरिए दिन-दहाड़े धड़ल्ले से खुदाई की जा रही है, जिससे नदी का पारिस्थितिकी तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बाबरी और आसपास के घाटों पर पनडुब्बियों और कश्तियों के माध्यम से नदी की गहराई से अवैध रेत निकाली जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जलीय पर्यावरण के लिए बेहद घातक है।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में बैठा है। कुछ समय पहले बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन के दौरान रेत माफिया के लोग नर्मदा की तेज धार में फंस गए थे, जिसमें बड़ी मुश्किल से जान बची थी। उस गंभीर चेतावनी के बाद भी न तो माफिया ने गतिविधियां बंद कीं और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई की। नदी के बीचों-बीच चल रहा यह जानलेवा खेल कभी भी किसी बड़ी जनहानि में बदल सकता है।
यह भी पढ़ें : राजधानी भोपाल में पिता ने बेटी को मारा: गड़े खजाने के लालच में वारदात, 3 महीने बाद खुला राज
खनिज विभाग की ‘रहस्यमयी चुप्पी’ पर सवाल
क्षेत्र में दिन-रात दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों का शोर हर किसी को सुनाई दे रहा है, सिवाय खनिज विभाग के। ग्रामीणों का साफ आरोप है कि बिना प्रशासनिक संरक्षण या मिलीभगत के इतने बड़े पैमाने पर मशीनों का उपयोग संभव नहीं है। अब देखना यह है कि यह खबर सामने आने के बाद विभाग अपनी “कुंभकर्णी नींद” से जागता है या फिर रेत माफिया इसी तरह बेखौफ होकर प्राकृतिक संसाधनों की लूट जारी रखेंगे।
Illegal sand mining sehore narmada river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMExclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMकामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
Aug 08, 2026 | 09:40 PMलोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
Aug 08, 2026 | 09:38 PMयूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PMRCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
Aug 08, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM














