सागर में हाथठेले पर बैठाकर थाने लाई पुलिस, नाम बदलकर करा रहा था इलाज; कटरबाज का जुलूस
Cutter Gang Procession Sagar: सागर पुलिस का अनूठा एक्शन, लंबे समय से फरार कटरबाज और अड़ीबाज मंगरा बसोर गिरफ्तार, चलने की स्थिति में न होने पर हाथठेले पर लादकर थाने लाई पुलिस।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर पुलिस ने निकाला बदमाश का जुलूस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Police Action On Cutter Gang: सागर में कटरबाजी और अड़ीबाजी के आरोपी को पुलिस ने ऐसे अंदाज में गिरफ्तार किया कि पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस हाथठेले पर बैठाकर थाने लेकर पहुंची, जिसका वीडियो और तस्वीरें अब तेजी से चर्चा में हैं।
मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अंकित उर्फ मंगरा बसोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कटर से हमला कर अड़ीबाजी करने का आरोप है।
पैसे न देने पर रेडियम कटर से किया हमला
पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को फरियादी भास्कर श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह रात के समय सवारी लेने के लिए अपना ऑटो लेकर प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी अंकित उर्फ मंगरा उनके पास आया और कथित रूप से ऑटो चलाने के एवज में 300 रुपये की मांग करने लगा। जब भास्कर ने पैसे देने से इनकार किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अंकित ने पहले मारपीट की और फिर जेब से रेडियम कटर निकालकर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
घटना के बाद से ही आरोपी चल रहा था फरार
घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच फरारी के दौरान आरोपी किसी अन्य विवाद में घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदलकर इलाज भी कराया। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: इंदौर पहुंचे रामदास अठावले, किया बड़ा दावा; बोले- उद्धव ठाकरे का राजनीतिक भविष्य कमजोर
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चार आपराधिक मामले
घायल होने के कारण आरोपी चलने की स्थिति में नहीं था इसलिए सागर पुलिस उसे हाथठेले पर बैठाकर थाने लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। सागर पुलिस की यह कार्रवाई अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सवाल यह है कि अपराधियों पर ऐसा एक्शन क्या दूसरे आरोपियों के लिए भी बड़ा संदेश साबित होगा।
