Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन

CJI Suryakant Statement: इंदौर में राष्ट्रीय विधिक सम्मेलन का भव्य आगाज, CJI सूर्यकांत, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया उद्घाटन।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 08, 2026 | 06:12 PM

जस्टिस सूर्यकांत, (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tapestry of Justice Indore: इंदौर मे न्यायिक व्यवस्था से जुड़े अहम और समसामयिक मुद्दों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय मंथन की शुरुआत इंदौर में हुई। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और अन्य न्यायाधीशों ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों सहित देशभर से आए विधि विशेषज्ञ और विद्वान शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुआत ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ थीम के साथ हुई। कॉन्फ्रेंस ‘एन्हांसिंग एक्सेस इंडिया’ का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख जस्टिस सूर्यकांत एवं अन्य जजों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विशिष्ट बच्चों ने सभी जजों का स्वागत किया।

वेस्ट जोन राज्यों के हाईकोर्ट जज भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विक्रम नाथ, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं गोवा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पर्यवेक्षण न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन तथा सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख जस्टिस विवेक रूसिया, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद पाठक तथा वेस्ट जोन राज्यों के हाईकोर्ट के न्यायाधीश उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला

मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO

खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी

मजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO

संबोधन में सीजेआई सूर्यकांत ने कहीं बड़ी बात

अपने संबोधन में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि न्याय व्यवस्था को केवल अदालतों और फैसलों तक सीमित रखने के बजाय आम नागरिक की डिग्निटी यानी गरिमा और सम्मान को केंद्र में रखना होगा। समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना न्यायिक व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला

‘आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए’

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि अस्पताल से लेकर कोर्ट-कचहरी तक आम नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। कानूनी सहायता को संवैधानिक अधिकार बताते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों, महिलाओं और बच्चों तक प्रभावी कानूनी मदद पहुंचाना जरूरी है।

Indore tapestry of justice conference cji surya kant cm mohan yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 06:12 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.