मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
Morena Ambulance Viral Video: मुरैना में स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार, जिस एंबुलेंस को मरीजों की जान बचानी थी। उससे पोरसा मंडी में ढोई गई प्याज; बोरियां खाली करने का वीडियो वायरल होने पर मची खलबली।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
मुरैना वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Morena Health Sector Negligence: मुरैना में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिन एम्बुलेंस का इस्तेमाल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए होना चाहिए, वही एम्बुलेंस अब प्याज ढोने में इस्तेमाल होती नजर आ रही हैं। पोरसा की सब्जी मंडी में दो एम्बुलेंस प्याज की बोरियों से लदी हुई पहुंचीं और मंडी में प्याज की बोरियां खाली की गईं। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के पोरसा कस्बे की सब्जी मंडी में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो एम्बुलेंस प्याज की बोरियों से लदी हुई मंडी में पहुंचीं। एम्बुलेंस से प्याज की बोरियां उतारकर मंडी में खाली की जा रही थीं। इसी दौरान एक दुकानदार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। और यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
स्वास्थय व्यवस्था पर उठ रहे बड़े सवाल
विडंबना यह है कि जिले में मरीजों, घायलों और प्रसूताओं को समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कई बार मरीजों के परिजन एम्बुलेंस के लिए फोन करते हैं और इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों की सेवा के लिए इस्तेमाल होने वाली एम्बुलेंस का प्याज ढोने में इस्तेमाल होना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
मजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
इंदौर: राजधर्म में रिश्तों से ऊपर न्याय…वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में बोले CM महोन यादव
सागर जिला अस्पताल के ICU में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
एंबुलेंस के अंदर प्याज की बोरियां देखकर लोग हैरान, घटना का वीडियो वायरल….#OnionMarket #viralvideo #ViralNews pic.twitter.com/vepluQucof — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) August 8, 2026
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
मंडी में खड़ी दोनों एम्बुलेंस में किसी दूसरे शहर से प्याज की बोरियां भरकर लाई गई थीं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस को सब्जी ढोने के लिए किसने इस्तेमाल किया और इसकी अनुमति किसने दी?
यह भी पढ़ें: खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
मुरैना सीएमएचओ ने दिया जांच का आश्वासन
मुरैना जिला सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने मामले में जांच की बात कही है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि इन एम्बुलेंस का इस्तेमाल प्याज परिवहन के लिए किसके निर्देश पर किया गया है और जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।
