Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण

Ujjain Hemlata Rashtrapati Bhavan Invitation: उज्जैन की बेटी हेमलता सूर्यवंशी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 14 साल की बच्ची की जान बचाने वाली आपदा मित्र 'एट होम रिसेप्शन' में होंगी शामिल।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 08, 2026 | 06:29 PM

उज्जैन की बेटी को राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Hemlata Rashtrapati Bhavan Reception Invitation: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले खास ‘एट होम रिसेप्शन’ में उज्जैन की बेटी हेमलता सूर्यवंशी भी शामिल होंगी। हेमलता को राष्ट्रपति भवन से इस विशेष आयोजन का निमंत्रण मिला है। उनके लिए यह पल जितना खास है, उतना ही उनके परिवार के लिए भी गर्व का मौका है।

हेमलता युवा आपदा मित्र के रूप में प्रशासन के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने 10 मार्च 2026 को युवा आपदा मित्र के रूप में जुड़कर काम शुरू किया था। इसके बाद जब भी उन्हें ड्यूटी का मौका मिला, उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई।

हेमलता ने बचाई थी 14 वर्षीय बालिका की जान

पंचकोशी यात्रा के दौरान हेमलता की ड्यूटी रामघाट पर लगी थी। इसी दौरान एक 14 वर्षीय बालिका का पैर फिसल गया और वह नदी के पानी में जाने लगी। बालिका को डूबता देख हेमलता ने बिना देर किए लाइफ जैकेट की मदद से उसकी जान बचाई। उनकी इस तत्परता से एक परिवार की बेटी की जिंदगी बच गई। हेमलता के इसी साहसिक कार्य को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति भवन से ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण मिला है। निमंत्रण मिलने की खबर के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। परिवार और परिचित लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला

मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO

खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी

हेमलता को मिला राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण

हेमलता ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने की जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्हें बहुत गर्व और खुशी हुई। उनके लिए यह खास अनुभव है कि लोगों की मदद के लिए किए गए उनके छोटे से प्रयास को इतना बड़ा सम्मान मिला। हेमलता ने बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की है और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले वह निजी क्षेत्र के बैंक में नौकरी भी कर चुकी हैं। अब युवा आपदा मित्र के रूप में वह जरूरत पड़ने पर प्रशासन के साथ खड़े होकर लोगों की मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें: इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन

हेमलता की मां भी बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश

हेमलता की मां भी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का पल है। बताया गया है कि इस विशेष कार्यक्रम के लिए देश के पांच राज्यों से पांच युवतियों का चयन हुआ है। मध्य प्रदेश से हेमलता सूर्यवंशी को यह अवसर मिला है। 15 अगस्त के मौके पर राष्ट्रपति भवन से मिला यह निमंत्रण हेमलता के लिए सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि उस साहस की पहचान है, जिसके चलते पंचकोशी यात्रा के दौरान एक बच्ची की जान बच सकी।

Ujjain hemlata rashtrapati bhavan at home reception invitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 06:29 PM

Topics:  

  • Independence Day
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.