Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला

Youth Attacked Bhopal: भोपाल में बीजेपी दफ्तर के सामने खूनी वारदात, इमामी गेट इलाके में 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया जानलेवा हमला।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 08, 2026 | 05:57 PM

भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Youth Attack Near BJP Office Bhopal: राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के ठीक सामने देर रात एक युवक पर जानलेवा हमले से हड़कंप मच गया। घटना इमामी गेट इलाके की बताई जा रही है, जहां अज्ञात हमलावरों ने आसिल नाम के युवक को घेरकर उस पर चाकू और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते किया गया। वारदात के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

4 से 5 बदमाशों ने युवक को घेरा, गले पर किए कई वार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसिल को करीब 4 से 5 बदमाशों ने अचानक घेर लिया। हमलावरों ने युवक को संभलने तक का मौका नहीं दिया और चाकू व लोहे की रॉड से उस पर हमला शुरू कर दिया। आरोपियों ने युवक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। अचानक हुई इस वारदात से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO

खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी

मजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO

इंदौर: राजधर्म में रिश्तों से ऊपर न्याय…वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में बोले CM महोन यादव

लहूलुहान हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर

हमले में आसिल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। युवक की हालत को देखते हुए अस्पताल में उसका उपचार गंभीरता से किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी से हमलावरों की तलाश

पीड़ित युवक ने भोपाल पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 से 5 से अधिक हमलावरों ने अचानक उसे घेरकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Bhopal bjp office youth attack knife iron rod

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 05:43 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.