-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar »
- Sagar Lord Jagannath Mahaabhishek 108 Kalash Anasar Griha Ritual
सागर में 108 कलशों से हुआ महाअभिषेक, ‘अस्वस्थ’ हुए भगवान जगन्नाथ; अब 15 दिन अनसर गृह में रहेंगे
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Jagannath Temple Sagar: सागर में बड़ा विवाद, सेना के दफ्तरों के सामने बने होटल मिडास पर मिलिट्री कमान ने जताई लिखित आपत्ति, मकरोनिया पालिका और प्रदूषण बोर्ड ने शुरू की जांच।

भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lord Jagannath Mahaabhishek Sagar: सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपराओं के अनुरूप पूरे धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और “जय जगन्नाथ” के जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का 108 पवित्र कलशों के जल से महाअभिषेक किया गया।
पंचामृत, गंगाजल, चंदन, पुष्प और विभिन्न औषधीय द्रव्यों से संपन्न इस विशेष अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महाअभिषेक के बाद 15 दिनों के लिए ‘अस्वस्थ’ हुए भगवान
स्नान पूर्णिमा के उपरांत भगवान जगन्नाथ के ‘अस्वस्थ’ होने की प्राचीन धार्मिक परंपरा का भी विधिवत पालन किया गया। महामंडलेश्वर एवं जगदीश मंदिर शाला के महंत श्री हरिदास जी ने बताया कि सनातन मान्यताओं के अनुसार महाअभिषेक के बाद भगवान को ज्वर हो जाता है। इसी कारण उन्हें अगले 15 दिनों के लिए ‘अनसर गृह’ यानी विश्राम कक्ष में विराजमान किया जाता है। इस अवधि में भगवान के प्रत्यक्ष दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे और केवल सेवायत पुजारी ही उनकी नियमित सेवा एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में आर्मी ऑफिस के सामने होटल पर बवाल; मिडास पर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट को कांग्रेस का पत्र, दान मामले के आरोपियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग
बारिश में भी भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू
इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद
वैद्य करेंगे उपचार, औषधीय काढ़ा और सात्विक भोग होगा अर्पित
धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान को इस दौरान एक रोगी की तरह सेवा प्रदान की जाती है। वैद्य उनकी प्रतीकात्मक नाड़ी परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करते हैं और आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाता है। भगवान को जड़ी-बूटियों से तैयार विशेष औषधीय काढ़ा अर्पित किया जाता है, जबकि भोग में केवल हल्का और सात्विक भोजन ही समर्पित किया जाता है। यह परंपरा भगवान के प्रति सेवा, समर्पण और वात्सल्य भाव का अद्भुत उदाहरण मानी जाती है, जो सदियों से चली आ रही है।
नवयौवन दर्शन के बाद निकलेगी भव्य रथयात्रा
धार्मिक मान्यता के अनुसार 15 दिनों के विश्राम और उपचार के बाद भगवान जगन्नाथ पूर्ण स्वस्थ होकर नवयौवन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद मंदिर से भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।
यह भी पढ़ें: सागर में आर्मी ऑफिस के सामने होटल पर बवाल; मिडास पर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप
गढ़ाकोटा की यह प्राचीन परंपरा केवल धार्मिक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि भगवान को मानव स्वरूप मानकर उनकी सेवा, देखभाल और समर्पण भाव से पूजा करना सनातन संस्कृति की अनूठी पहचान है। हर वर्ष यह पर्व श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और धार्मिक विश्वास का केंद्र बनकर क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करता है।
Sagar lord jagannath mahaabhishek 108 kalash anasar griha ritual
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में 108 कलशों से हुआ महाअभिषेक, ‘अस्वस्थ’ हुए भगवान जगन्नाथ; अब 15 दिन अनसर गृह में रहेंगे
Jun 30, 2026 | 03:22 PMनासिक में एक बार फिर चर्चा में आया नीला ड्रम, घर-घर जाकर बेच रहे विक्रेता, जानिए क्यों बढ़ रही है डिमांड?
Jun 30, 2026 | 03:20 PMDry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
Jun 30, 2026 | 03:17 PMरेत घाट बंद होने के बावजूद खनन जारी, गड़चिरोली में उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग तेज
Jun 30, 2026 | 03:11 PMसागर में आर्मी ऑफिस के सामने होटल पर बवाल; मिडास पर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप
Jun 30, 2026 | 03:08 PM11 साल की उम्र में स्टारडम, बंद कमरे में रोती थी ये फेमस एक्ट्रेस, जानिए कौन है ये स्टार?
Jun 30, 2026 | 03:04 PMसीहोर में कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम का विरोध, पथराव में जेसीबी के शीशे टूटे, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jun 30, 2026 | 03:02 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM













