-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Illegal Sand Mining Shivsena Ubatha Allegation
रेत घाट बंद होने के बावजूद खनन जारी, गड़चिरोली में उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग तेज
- Written By: केतकी मोडक
Gadchiroli Sand Mafia: गड़चिरोली में रेत घाट बंद होने के बाद भी अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन जारी रहने का आरोप लगा है। शिवसेना (उबाठा) ने प्रशासन पर मिलीभगत का दावा किया है।

पवन गेडाम पत्र परिषद में (सोर्स- फोटो नवभारत)
Gadchiroli Illegai Sand Mining: गडचिरोली जिले में प्रशासनिक आदेश के तहत 9 जून 2026 से सभी रेत घाट आधिकारिक रूप से बंद कर दिए गए हैं। इसके बावजूद जिले में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन, भंडारण और परिवहन धड़ल्ले से जारी होने का आरोप लगाया गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिलाध्यक्ष पवन गेडाम ने पत्र परिषद (प्रेस कॉन्फ्रेंस) में प्रशासन और रेत माफिया की कथित मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया।
अवैध रेत उत्खनन पर गंभीर आरोप
पवन गेडाम ने कहा कि जिले में अवैध रेत खनन के कारण पिछले दो से ढाई महीनों में दो निर्दोष लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोंढाला स्थित सिनराई रेत घाट पर नियमों के विरुद्ध भारी लोडर मशीनों से खनन किया जा रहा था, जिसके दौरान एक मजदूर की जान चली गई। उनका दावा है कि घाट संचालक इस घटना को आर्थिक मुआवजे के जरिए दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
साथ ही उन्होंने गडचिरोली पुलिस और राजस्व विभाग की संदिग्ध भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निष्पक्षता पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन के मामलों में केवल पटवारी या मंडल अधिकारियों को निलंबित कर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है, जबकि बड़े स्तर पर चल रहे अवैध कारोबार के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मटन के साथ खाया दही, बुजुर्ग महिला की मौत और पति आईसीयू में भर्ती, नासिक के आखतवाडे गांव में मचा हड़कंप
पहले बनाई सीमेंट रोड, अब नाली के लिए तोड़ेंगे; कलमना मंडी में योजनाहीन विकास से सरकारी धन की बर्बादी!
वर्धा खाद्य-पेय विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा
सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज, नासिक पुलिस बल को मिले 3 नए एसीपी, अनुभवी अधिकारियों को सेवा
रेत से लदे वाहनों का आवागमन
पवन गेडाम ने आरोप लगाया कि ओवरलोड ट्रैक्टर और भारी वाहन खुलेआम शहरों से गुजर रहे हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से न केवल सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि नदी तंत्र का प्राकृतिक संतुलन भी बिगड़ रहा है। भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और जैव विविधता पर गंभीर असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- यवतमाल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, फुलसावंगी में 95.50 मिमी बारिश; 25 सर्किलों में जोरदार बरसात
उन्होंने यह भी कहा कि ओवरलोड रेत परिवहन के कारण गडचिरोली जिले की सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, जिससे उनकी मरम्मत पर करोड़ों रुपये का सरकारी धन खर्च करना पड़ रहा है और अंततः इसका पूरा बोझ करदाताओं पर पड़ रहा है।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अवैध रेत कारोबार की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पवन गेडाम ने चेतावनी दी कि यदि अगले एक सप्ताह के भीतर जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पूरी तरह बंद नहीं किया गया, तो शिवसेना अपनी जनशक्ति के बल पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष उग्र आंदोलन करेगी।
Gadchiroli illegal sand mining shivsena ubatha allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेत घाट बंद होने के बावजूद खनन जारी, गड़चिरोली में उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग तेज
Jun 30, 2026 | 03:11 PMसागर में आर्मी ऑफिस के सामने होटल पर बवाल; मिडास पर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप
Jun 30, 2026 | 03:08 PM11 साल की उम्र में स्टारडम, बंद कमरे में रोती थी ये फेमस एक्ट्रेस, जानिए कौन है ये स्टार?
Jun 30, 2026 | 03:04 PMसीहोर में कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम का विरोध, पथराव में जेसीबी के शीशे टूटे, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jun 30, 2026 | 03:02 PMमटन के साथ खाया दही, बुजुर्ग महिला की मौत और पति आईसीयू में भर्ती, नासिक के आखतवाडे गांव में मचा हड़कंप
Jun 30, 2026 | 02:57 PMपहले बनाई सीमेंट रोड, अब नाली के लिए तोड़ेंगे; कलमना मंडी में योजनाहीन विकास से सरकारी धन की बर्बादी!
Jun 30, 2026 | 02:54 PMवर्धा खाद्य-पेय विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा
Jun 30, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM











