- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar »
- Sagar Warehouse Wheat Scam Soil In Wheat Bags
सागर में गेहूं खरीदी घोटाला! वेयरहाउस पहुंचीं 600 बोरियों को खोला तो उड़े होश, गेहूं की जगह निकली 90% मिट्टी
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Sagar Wheat Scam: सागर के वेयरहाउस में पकड़ाया गेहूं खरीदी घोटाला, 600 बोरियों में गेहूं की जगह निकली 90 फीसदी मिट्टी, मंत्री गोविंद सिंह के गृह जिले में जांच शुरू।

सागर वेयरहाउस घोटाला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Warehouse Wheat Scam: सागर जिले में गेहूं खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक पहुंचा, लेकिन जब गुणवत्ता जांच की गई तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। बोरियों में गेहूं की जगह बड़ी मात्रा में मिट्टी भरी मिली। बताया जा रहा है कि करीब 600 बोरियां ऐसी थीं, जिनमें गेहूं बेहद कम और मिट्टी ज्यादा थी। घटना सामने आते ही वेयरहाउस में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को एक ट्रक गेहूं की बोरियां लेकर वेयरहाउस पहुंचा था। मजदूर और कर्मचारी नियमित प्रक्रिया के तहत बोरियां उतार रहे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी ने संदेह होने पर एक बोरी की जांच की। बोरी खोलते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि उसमें करीब 10 प्रतिशत गेहूं और 90 प्रतिशत मिट्टी भरी हुई थी।
तुरंत सुपरवाइजर को दी गई जानकारी
कर्मचारी ने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित सुपरवाइजर को दी। सूचना मिलने पर सुपरवाइजर ने अन्य बोरियों की भी जांच शुरू कराई। जांच में एक के बाद एक कई बोरियों में वही स्थिति सामने आई। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदी लगभग सभी बोरियों में गेहूं की जगह भारी मात्रा में मिट्टी भरी हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: नर्मदापुरम में अन्नदाता पर प्री-मानसून की मार, भीग रही मूंग की फसल, प्रशासन से की सर्वे कराने की मांग
कुत्तों को खाना खिलाने पर शुरू हुआ बवाल बना राजनीतिक जंग; इंदौर में थाने के बाहर जमकर हुई नारेबाजी
मुरैना में चेकिंग के दौरान आरटीओ टीम पर जानलेवा हमला; SI की सरकारी गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर
रीवा के शिल्पी प्लाजा में सरेराह गुंडागर्दी; मामूली कार टक्कर के बाद बेल्टों से दो युवकों को बेरहमी से पीटा
वेयरहाउस प्रबंधन में मची अफरा-तफरी
मामले का खुलासा होते ही वेयर हाउस प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार बोरियों को तत्काल वापस ट्रक में लादकर रवाना कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में मिट्टी मिली बोरियां वेयरहाउस तक कैसे पहुंच गईं और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया में यह गड़बड़ी पहले क्यों नहीं पकड़ी गई।
मामले को दबाने की कोशिश?
घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि पूरे मामले को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: MP News: नर्मदापुरम में अन्नदाता पर प्री-मानसून की मार, भीग रही मूंग की फसल, प्रशासन से की सर्वे कराने की मांग
गोविंद सिंह राजपूत ने पारदर्शिता पर उठाए सवाल
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गृह जिले सागर में सामने आए इस मामले ने गेहूं खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल एक वेयरहाउस की गड़बड़ी नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिन्ह होगा। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Sagar warehouse wheat scam soil in wheat bags
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में गेहूं खरीदी घोटाला! वेयरहाउस पहुंचीं 600 बोरियों को खोला तो उड़े होश, गेहूं की जगह निकली 90% मिट्टी
Jun 07, 2026 | 06:26 PMसमंदर किनारे मस्ती करती दिखीं Monalisa, पुरानी तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
Jun 07, 2026 | 06:22 PMUP Police Constable Exam 2026: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें और 125 अतिरिक्त बसें
Jun 07, 2026 | 06:11 PMSubhash Ghai Taal: सुभाष घई छेड़ेंगे फिर से वही ‘ताल’!, क्या दुबारा दिखाई देगा ऐश्वर्या राय का जलवा?
Jun 07, 2026 | 06:01 PMMP News: नर्मदापुरम में अन्नदाता पर प्री-मानसून की मार, भीग रही मूंग की फसल, प्रशासन से की सर्वे कराने की मांग
Jun 07, 2026 | 06:00 PMIndian Navy BTech Entry 2027: 12वीं PCM और JEE Main वाले छात्रों के लिए सुनहरा मौका
Jun 07, 2026 | 05:58 PMकुत्तों को खाना खिलाने पर शुरू हुआ बवाल बना राजनीतिक जंग; इंदौर में थाने के बाहर जमकर हुई नारेबाजी
Jun 07, 2026 | 05:38 PMवीडियो गैलरी

RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM
बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
Jun 07, 2026 | 02:23 PM
असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM












