Subhash Ghai Taal: सुभाष घई छेड़ेंगे फिर से वही 'ताल'!, क्या दुबारा दिखाई देगा ऐश्वर्या राय का जलवा?

Subhash Ghai Taal Re Release: फिल्ममेकर सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ताल' के सीक्वल को लेकर एक इशारा किया हैं, जिसने फिल्म प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
Taal Re Release Aishwarya Rai Subhash Ghai Classic Film Returns
सुभाष घई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Subhash Ghai Taal Again: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्में बनी हैं जो वक्त के साथ पुरानी होने के बजाय और ज्यादा हसीन हो जाती हैं। करीब 27 पहले बॉक्स ऑफिस पर उतरी एक ऐसी ही म्यूजिकल प्रेम कहानी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। यहां हम बात कर रहे हैं जाने-माने निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'ताल' की, जिसके गानों की धुन आज भी लोगों के कानों में गूंजती है।

अब इस कल्ट क्लासिक फिल्म को लेकर फिल्मी जगत में एक ऐसी खबर तैर रही है, जिसने हर सिनेमा फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। खुद फिल्म के निर्माता ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फैंस को एक बार फिर संगीत का वही पुराना और जादुई दौर देखने को मिल सकता है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से सुभाष घई ने मचाया तहलका

हाल ही में शोमैन सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक बेहद गरिमामयी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बीते दिनों की कुछ बेहद खूबसूरत और अनमोल यादों को ताजा किया। सुभाष घई ने बताया कि इस कल्ट फिल्म के लिए उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी तारीफ कहां से मिली थी। सुभाष घई के इस पोस्ट ने देखते ही देखते सोशल मीडिया के पर हलचल पैदा कर दी। फैंस भारी संख्या में उनके इस पोस्ट पर रिएक्शन देने लगे और पुरानी यादों के बहाने मूवी के भविष्य को लेकर बातें करने लगे हैं।

हॉलीवुड के सबसे बड़े समीक्षक ने किया सलाम

अपनी पोस्ट के जरिए सुभाष घई ने बताया कि 'ताल फिल्म के लिए उन्हें जीवन की सबसे अनमोल सराहना हॉलीवुड के विख्यात समीक्षक रोजर एबर्ट से मिली थी। साल 2005 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित 'एबर्टफेस्ट' के दौरान जब इस भारतीय फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी, तब रोजर एबर्ट इसे देखकर भावविभोर हो गए थे। उन्होंने ताल फिल्म की खुले दिल से तारीफ की थी। हॉलीवुड समीक्षक ने इसे शुद्ध मनोरंजन का एक ऐसा नायाब उदाहरण माना था, जिसमें मासूमियत कूट-कूट कर भरी थी। उनका कहना था कि इस फिल्म में क्लासिक हॉलीवुड शैली के संगीत की वह आत्मा जिंदा है, जो उस दौर के अमेरिकी सिनेमा से गायब हो चुकी थी।'

नए कलाकारों के साथ बॉक्स ऑफिस में मचेगा गदर

सुभाष घई ने फैंस से सीधी बात करते हुए पूछा कि 'क्या वे चाहते हैं कि इस ऐतिहासिक फिल्म का अगला भाग यानी 'ताल-2' बनाया जाए। उन्होंने इसके निर्माण को लेकर अपनी योजना भी साझा की। उन्होंने कहा कि वे इस सीक्वल को खुद निर्देशित करने के बजाय देश के किसी नए और बेहद प्रतिभाशाली युवा निर्देशक को जिम्मेदारी सौंपें। साथ ही वे इस नई कहानी को बिल्कुल फ्रेश और युवा कलाकारों की टोली के साथ प्रोड्यूस करना चाहते हैं।'

अनिल कपूर और अक्षय खन्ना ने बनाया था इतिहास

साल 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म ताल में अनिल कपूर की कड़क अदाकारी, अक्षय खन्ना की संजीदगी और ऐश्वर्या राय की बेपनाह खूबसूरती के साथ उनकी कमाल की कोरियोग्राफी ने बड़े पर्दे पर जादू बिखेर दिया था। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाने वाली ताल फिल्म ने केवल देश ही नहीं बल्कि 7 समंदर पार भी अपनी एक अमिट पहचान बनाई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com