नरसिंहपुर में गेहूं खरीदी केंद्र पर हंगामा, सांसद और किसानों के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो

Narsinghpur Wheat Procurement Center: गेहूं खरीदी केंद्र पर सांसद और किसानों के बीच तीखी बहस हो गई। किसानों ने केंद्र की समस्याओं को लेकर सांसद से तीखे सवाल पूछे हैं। सांसद ने संयम बरतने की अपील की।
Darshan Singh Choudhary controversy
सांसद और किसानों के बीच बहस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Darshan Singh Choudhary Controversy: नरसिंहपुर के एक गेहूं खरीदी केंद्र पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी और किसानों के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान केंद्र की समस्याओं को लेकर किसानों ने सांसद पर गुस्सा उतार दिया। सांसद ने किसानों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

दरअसल सांसद दर्शन सिंह चौधरी गाडरवारा के पास सालीचौका स्थित विनायक वेयर हाउस के शासकीय गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां किसानों की समस्याओं को लेकर अचानक माहौल गरमा गया। सांसद के पहुंचने के दौरान राष्ट्रवादी किसान आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर किसानों का आक्रोश

किसानों ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्र पर भारी लापरवाही की जा रही है। उनका कहना है कि गेहूं की तुलाई में देरी हो रही है। भुगतान समय पर नहीं मिल रहा और बिल बनाने की प्रक्रिया भी धीमी है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

सांसद पर आरोप

किसान नेता प्रतीक शर्मा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सांसद के सामने समस्याएं रखीं तो उन्होंने कथित तौर पर तीखी भाषा में जवाब दिया और इसे 'नेतागिरी' बताया। घटना के दौरान खरीदी केंद्र पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। किसानों और सांसद समर्थकों के बीच बहस बढ़ने से माहौल गरमा गया, हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।

सांसद ने संयम रखने की अपील की

वहीं, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। सांसद ने कहा कि वे किसानों के साथ खड़े हैं और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com