- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Rohini Ghavri Accused Chandrashekhar Ravan Of Molestation
चंद्र शेखर को भाई बोलती और मानती थी रोहिणी घावरी, फिर लगा दिया यौन शोषण का आरोप!
रोहिणी घावरी चंद्रशेखर आजाद (रावण) के खिलाफ महिला आयोग पहुंच गई हैं। उन्होंने नगीना सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जबकि पहले वह चंद्र शेखर भाई बोलती थीं, ऐसा उन्होंने ही कहा है।
- Written By: Saurabh Pal

रोहिणी घावरी, चंद्रशेखर रावण (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्र शेखर इन दिनों सुर्खियों में हैं। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर व आजाद समाज पार्टी की पूर्व नेत्री डॉ. रोहिणी घावरी ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। घावरी काफी दिनों से सोशल मीडिया एक्स पर चंद्र शेखर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, लेकिन कोई भी लीगल एक्शन नहीं लिया था। अब उन्होंने स्वयं के अलावा कई अन्य लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगाकर महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
रोहिणी और चंद्र शेखर के कथित व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिन्हें घावरी द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया है। ऐसे ही एक सोशल मीडिया पोस्ट पर रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद को भाई बोला है।
लड़ाई की शुरुआत हो चुकी हैः घावरी
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
रोहिणी का कहना है कि वह इस मामले में चंद्रशेखर के खिलाफ औपचारिक रूप से केस दर्ज कराएंगी और पूरे मामले को कोर्ट में ले जाएंगी। इसके अलावा एक्स पर महिला आयोग में शिकायत की एक रसीद पोस्ट करते हुए घावरी ने लिखा कि आज से कानूनी लड़ाई की शुरुआत हो चुकी है। सच सामने आकर रहेगा मैं अपने स्वाभिमान सम्मान के लिए लड़ूंगी पीछे नहीं हटूंगी।
चंद्रशेखर को भाई बोलती थीं रोहिणी
रोहिणी का यह मामला काफी पेंचीदा हो गया है। उनकी एक पुराना एक्स पोस्ट है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके और चंद्र शेखर के मामले पर टिप्पणी करने वालों को जवाब दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक व्हाट्सऐप का चैट भी डाला है, जिसमें रोहिणी चंद्र शेखर को भाई बोल रही हैं। इस चैट के हवाले से रोहिणी घावरी ने लिखा कि “कुछ चमचे बोल रहे है की मुझे इसकी राजनीतिक चमक से प्यार था तो देखो अब सच !! July 2021 का msg पढ़ो मैं इनको शुरू में भाई बोलती थी कोई ग़लत सोच नहीं थी नियत तो इनकी पलटी मेरी स्विट्जरलैंड की ज़िंदगी देख कर यह मेरे साथ स्विट्जरलैंड settled होना चाहते थे।
कल से कुछ चमचे बोल रहे है की मुझे इसकी राजनीतिक चमक से प्यार था तो देखो अब सच !!
July 2021 का msg पढ़ो मैं इनको शुरू में भाई बोलती थी कोई ग़लत सोच नहीं थी नियत तो इनकी पलटी मेरी स्विट्जरलैंड की ज़िंदगी देख कर यह मेरे साथ स्विट्जरलैंड settled होना चाहते थे लेकिन मैं नहीं चाहती थी… pic.twitter.com/hvVW3eYPIb — Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) June 5, 2025
काशी में पुजारी ने गृह मंत्री को ऐसा झाड़ा कि हंस पड़े योगी, फिर हाथ उठाकर रोका
चंद्रशेखर ने कहा कोर्ट में दूंगा जवाब
रोहिणी घावरी की चैट से तो इतना स्पष्ट हो गया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि चंद्रशेखर की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने इतना जरूर कहा कि कोर्ट में जवाब दूंगा।
Rohini ghavri accused chandrashekhar ravan of molestation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














