- Hindi News »
- Entertainment »
- Mohit Suri New Film Ranbir Kapoor With Yrf Gangster Musical Love Story
अहान पांडे के बाद अब इस एक्टर संग मोहित सूरी बनाएंगे फिल्म? गैंग्स्टर म्यूजिकल लव स्टोरी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस
- Written By: स्नेहा मौर्या
Mohit Suri New Film: ‘सैयारा’ की सफलता के बाद मोहित सूरी अब यश राज फिल्म्स संग नई गैंग्स्टर म्यूजिकल लव स्टोरी ला सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आ सकते हैं।

मोहित सूरी अपकमिंग फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Musical Romantic Drama Underworld: फिल्म मोहित सूरी इन दिनों अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साल 2022 में ‘एक विलेन’ के बाद उन्होंने 2025 में ‘सैयारा’ से दमदार वापसी की थी। इस फिल्म से उन्होंने न्यूकमर अहान पांडे और अनीत पड्डा को लॉन्च किया, जिन्हें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में करीब 500 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
ऐसे में अब खबरे हैं कि मोहित सूरी एक और म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा पर काम कर रहे हैं, जिसकी पृष्ठभूमि अंडरवर्ल्ड और अपराध की रहस्यमयी दुनिया में सेट होगी। यह फिल्म कथित तौर पर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन सकती है, और निर्माता के तौर पर आदित्य चोपड़ा जुड़े रहेंगे।
गैंग्स्टर दुनिया में बसेगी प्रेम कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कहानी एक इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसमें सूरी की पहचान रही भावनात्मक गहराई और दमदार संगीत का तड़का देखने को मिलेगा। अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि में पनपती प्रेम कहानी को बड़े पैमाने पर पेश करने की योजना है। बताया जा रहा है कि सूरी पिछले कई महीनों से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और 2026 तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने का लक्ष्य है।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
रणबीर कपूर से चल रही बातचीत
ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म में लीड रोल के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों का कहना है कि सूरी और रणबीर कई बार स्क्रिप्ट और किरदार को लेकर चर्चा कर चुके हैं। रणबीर अपनी स्क्रिप्ट पसंद को लेकर बेहद सतर्क माने जाते हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट के म्यूजिकल एंगल और बड़े स्केल ने उनकी दिलचस्पी बढ़ाई है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- रिलीज होते ही छाया ‘जस्टिन बीबर’, एल्विश यादव-ईशा मालवीय की केमिस्ट्री ने जीता दिल, गाने को मिले इतने व्यूज
‘रामायण’ में भी जल्द नजर आएंगे एक्टर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। यह महाकाव्य दो भागों में रिलीज किया जाएगा और इसकी शूटिंग का पहला चरण पूरा हो चुका है। अगर सब कुछ तय होता है, तो मोहित सूरी और रणबीर कपूर की जोड़ी दर्शकों को एक नई और अलग म्यूजिकल गैंग्स्टर लव स्टोरी दे सकती है, जिसका इंतजार अभी से शुरू हो गया है।
Mohit suri new film ranbir kapoor with yrf gangster musical love story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












