- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nipun Maharashtra Drive Nashik Zilla Parishad 30 Day Learning Mission
‘निपुण महाराष्ट्र’ के लिए जिला परिषद का 30 दिवसीय अभियान, 5,625 विद्यार्थियों को मुख्य धारा में लाने का लक्ष्य
Nipun Maharashtra Campaign: नासिक जिला परिषद ने ‘निपुण महाराष्ट्र’ के तहत 30 दिवसीय अभियान शुरू किया है, जिसमें 5,625 विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
- Written By: आंचल लोखंडे

education quality improvement (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Zilla Parishad: नासिक जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और ‘निपुण महाराष्ट्र’ अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जिला परिषद ने कमर कस ली है। इसके तहत कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के 5,625 विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए अगले 30 दिनों तक मिशन मोड पर काम किया जाएगा।
हाल ही में जिला परिषद में इन छात्रों के लिए महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा तैयार निपुण कार्यपुस्तिका (भाषा एवं गणित) का वितरण और स्तर-आधारित शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
131 स्कूलों का चयन, सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का होगा सम्मान
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के उन स्कूलों का चयन किया गया है, जहां 19 से 31 जनवरी के बीच हुए मासिक सत्यापन में 25 या उससे अधिक विद्यार्थी अपेक्षित शिक्षण स्तर से पीछे पाए गए थे। इस आधार पर चुने गए 131 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि 23 से 28 मार्च के बीच होने वाली ‘निपुण महाराष्ट्र’ की अंतिम परीक्षा से पहले हमारे पास 30 दिनों का समय है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन
उल्हासनगर मनपा प्रशासन की उदासीनता के कारण, शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी 13 वर्षों से मनपा में समायोजन का इंतजार
आडगांव क्षेत्र के बली मंदिर के पास हुआ हादसा, पोते की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल
सूरत-चेन्नई हाईवे: भूमि अधिग्रहण मुआवजे से किसान असंतुष्ट, बढ़े हुए मुआवजे की मांग
उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा से काम कर इन 5,625 विद्यार्थियों को निपुण बनाएं। पवार ने यह भी घोषणा की कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले और अधिकतम छात्रों को निपुण बनाने वाले शिक्षकों को जिला परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिदिन दो घंटे की विशेष कक्षाएं
अभियान के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए प्राथमिक शिक्षा अधिकारी साईलता सामलेटी ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों का ‘अ-निपुण’ होना एक गंभीर विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अध्ययन में पीछे रहने वाले बच्चों के लिए निपुण कार्यपुस्तिका अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगी।
ये भी पढ़े: ऋतु तावड़े को छोड़नी होगी कुर्सी! मुंबई महापौर पद पर डेढ़ साल होगा शिवसेना का कब्जा, शिंदे गुट की बड़ी जीत
शिक्षकों को विशेष कार्यपुस्तिकाएं वितरित
शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल में प्रतिदिन भाषा के लिए 60 मिनट और गणित के लिए 60 मिनट की विशेष तासिकाएं (पीरियड) लें। उन्होंने इसे उन विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर बताया, जिनका आधार कमजोर रह गया है, और उम्मीद जताई कि एक महीने के भीतर ये छात्र निश्चित रूप से प्रगति करेंगे। इस अवसर पर उप-शिक्षा अधिकारी अनिल पुदात और मनोहर सूर्यवंशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Nipun maharashtra drive nashik zilla parishad 30 day learning mission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
Feb 19, 2026 | 10:26 PMकैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!
Feb 19, 2026 | 10:20 PMअकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन
Feb 19, 2026 | 10:16 PMसागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PMबिहार में ओवैसी ने उड़ाई तेजस्वी की नींद! अख्तरुल ईमान ने किया ऐसा ऐलान…जिससे बीजेपी का काम हो जाएगा आसान
Feb 19, 2026 | 10:13 PM‘ब्रजेश पाठक का कदम योगी के गाल पर तमाचा’: शिखा विवाद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Feb 19, 2026 | 10:11 PMवंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM
India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM













