Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रीवा इको पार्क में महा-घोटाला! भ्रष्टाचार के लगे आरोप, संचालन व्यवस्था पर भी उठ रहे गंभीर सवाल

Rewa Eco Park Fee Controversy: रीवा के इको पार्क में भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए हैं। बिना मानकों के वसूला जा रहा प्रवेश शुल्क की वजह से नगर निगम में हलचल तेज हो गई है।

  • Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 11, 2026 | 05:50 PM

रीवा इको पार्क (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rewa Eco Park Corruption Row: रीवा शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बीहर नदी के मध्य स्थित टापू का सौंदर्यीकरण कर इको पार्क विकसित किया गया था लेकिन अब यही इको पार्क भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर चर्चा में है।

आरोप है कि पार्क का संचालन निर्धारित नियमों और सरकारी गाइडलाइन को दरकिनार कर किया जा रहा है। पार्क में प्रवेश शुल्क से लेकर आगंतुकों को मिलने वाली सुविधाओं तक कई गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

पार्क के संचालन में पारदर्शिता का अभाव

शहर के बीचों-बीच स्थित इको पार्क को पर्यटन और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे। यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं लेकिन आरोप है कि पार्क के संचालन में पारदर्शिता का अभाव है और एंट्री फीस की वसूली निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की जा रही है। साथ ही पार्क में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

FIR है, तो इसकी जानकारी देनी होगी… मीनाक्षी नटराजन विवाद में कूदे ओवैसी, सिंघवी के दावों पर कही बड़ी बात

MP राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका; भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते

भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन! परीक्षा और परिणामों में देरी पर छात्रों का फूटा आक्रोश

MP News: उज्जैन में ममता का फायदा उठाकर की ठगी, बेटों पर मौत का साया बताकर लाखों के गहने लेकर फरार हुए आरोपी

संचालन में नहीं हो रहा नियमों का पालन

आरोप लगाने वालों का कहना है कि पार्क के संचालन से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। पार्क से होने वाली आय, शुल्क निर्धारण और सुविधाओं के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पार्क जनता के लिए विकसित किया गया है तो उसकी व्यवस्था भी पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत होनी चाहिए।

नगर निगम प्रशासन पर टिकी लोगों की निगाहें

इको पार्क को लेकर उठे इन आरोपों के बाद अब लोगों की निगाहें नगर निगम प्रशासन पर टिकी हैं। मांग की जा रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कहीं अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें: FIR है, तो इसकी जानकारी देनी होगी… मीनाक्षी नटराजन विवाद में कूदे ओवैसी, सिंघवी के दावों पर कही बड़ी बात

फिलहाल इको पार्क में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों ने शहर की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि नगर निगम इन आरोपों पर क्या जवाब देता है और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।

Rewa eco park corruption row allegations of municipal corporation entry fee fraud

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 05:50 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.