Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से गहरे नाले में गिरी कार; डूबने से 5 युवकों की मौके पर मौत

5 Youth Died In Accident Rajgarh: राजगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा, पचोर-खुजनेर मार्ग पर पुलिया से नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, डूबने से शाजापुर के 5 युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 25, 2026 | 06:39 PM

राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 5 युवकों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। खुजनेर थाना क्षेत्र के पचोर-खुजनेर मार्ग पर भीलखेड़ी जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार पुल से अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी।

नाले में पानी अधिक होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई, जिससे उसमें सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गहरे पानी में डूबी कार, बाहर निकलने का नहीं मिला मौका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक पचोर-खुजनेर रोड से गुजर रहे थे। भीलखेड़ी जोड़ के पास बने पुल पर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नीचे बह रहे नाले में जा गिरी। पुलिया के नीचे पानी काफी गहरा होने के कारण वाहन कुछ ही क्षणों में पूरी तरह जलमग्न हो गया। कार में सवार युवकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन: सावन के सोमवार पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर जल्द होगा फैसला, कलेक्टर बोले- निर्णय शीघ्र लिया जाएगा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जबलपुर में जश्न, CJP समर्थकों ने बांटी मिठाई, बोले- ‘आंदोलन की पहली जीत’

सागर: मां समेत तीन बेटों को आजीवन कारावास, दादी फरार; परिवार के ही युवक का हुआ था मर्डर

शाजापुर के रहने वाले थे सभी मृतक, पुलिस ने शुरू की जांच

खुजनेर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया और सभी शवों को खुजनेर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पांचों युवकों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक शाजापुर जिले के अरनिया खुर्द और अवंतिका बड़ोदिया गांव के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

तेज रफ्तार और सड़क के गड्ढे बने हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार काफी तेज गति से चल रही थी। भीलखेड़ी जोड़ के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार सीधे पुल से नीचे नाले में जा गिरी।

यह भी पढ़ें: उज्जैन: सावन के सोमवार पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर जल्द होगा फैसला, कलेक्टर बोले- निर्णय शीघ्र लिया जाएगा

खुजनेर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकलवाया। उन्होंने कहा कि कार में सवार पांचों युवकों की डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Rajgarh road accident car falls into deep drain five youths killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 06:39 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.