-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Raja Murder Sonam Brother Govind Statement Affair Reaction
‘बहन से सारे रिश्ते खत्म’: सोनम के भाई ने राजा की मां से लिपटकर रोते हुए मांगी माफी, बोला- हत्यारों को फांसी दिलाऊंगा
- Written By: सौरभ शर्मा
राजा हत्याकांड में सोनम के भाई गोविंद ने राजा की मां से मिलकर माफी मांगी और बहन से रिश्ता तोड़ने की बात कही। उसने कहा इन सभी हत्यारों को सजा दिलवाकर ही चैन लूंगा।

सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंचा (फोटो- सोशल मीडिया)
इंदौर: राजा रघुवंशी मर्डर केस में उस वक्त भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा, जब सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद इंदौर में राजा के घर पहुंचा और उनकी मां से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ा। दोनों की आंखें नम थीं, और यह मुलाकात एक दर्दनाक अध्याय बन गई। गोविंद ने कहा कि वह अपनी बहन सोनम से अब सारे रिश्ते खत्म करता है और राजा के परिवार के साथ खड़ा है। उसने साफ कहा कि हत्याकांड में जो भी दोषी है, उसे फांसी दिलाकर रहेगा। यह भावुक दृश्य अब पूरे मामले को एक नई दिशा में मोड़ता नजर आ रहा है।
गोविंद ने यह भी दावा किया कि वह सोनम और राज के रिश्ते से पूरी तरह अनजान था और उसे यह सब कुछ मीडिया से पता चला। उसने बताया कि जब वह सोनम से मिला तो उसकी आंखों में अपराध का आभास साफ झलक रहा था। वहीं, राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए राज कुशवाह के बारे में गोविंद ने कहा कि उसने एक समय पर सोनम से राखी बंधवाई थी, जिससे किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ।
‘मुझे वक्त नहीं मिला वरना उसे मार देता’
राजा की मां ने जब गोविंद से सवाल किया कि जब वह सोनम से मिला तो उसने उसे मारा क्यों नहीं, तो गोविंद का जवाब था कि उसे इतना वक्त ही नहीं मिला। उसने कहा कि वह राजा को अपना प्रिय मानता था और इस कांड से उसे गहरा आघात पहुंचा है। गोविंद ने बताया कि वह मेघालय जाकर भी केस को मजबूती देगा और हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
दस्तावेजों की बाधा दूर, शिक्षा का खुला रास्ता: देवनगरी बस्ती के 40 से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश
इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी एनओसी बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
‘राज कुशवाह से राखी बंधवाती थी सोनम’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंद ने यह भी बताया कि राज कुशवाहा उनके घर पर आता-जाता था और सोनम उसे राखी भी बांध चुकी थी। उसे कभी इस रिश्ते पर शक नहीं हुआ। गोविंद ने साफ कहा कि अगर सोनम दोषी है तो उसे फांसी मिले, क्योंकि अब वह उसके किसी अपराध में सहभागी नहीं है और उसका इस साजिश से कोई लेना-देना नहीं।
Raja murder sonam brother govind statement affair reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हिमाचल में बारिश का कहर! कुल्लू में दरारें और भूस्खलन का डर, मौसम के चलते जेपी नड्डा का दौरा टला
Jul 11, 2026 | 09:51 AMAlpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Jul 11, 2026 | 09:50 AMशिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
Jul 11, 2026 | 09:47 AMAfghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
Jul 11, 2026 | 09:45 AMआतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 09:42 AMशरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
Jul 11, 2026 | 09:39 AMनाती की जान का डर और गुप्तधन का झांसा; यवतमाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला भोंदूबाबा बेनकाब
Jul 11, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














