-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Raisen Minor Girl Rape Protest Violence Police Action Sp Removed
MP में मासूम से दरिंदगी पर भड़की भीड़! व्यवस्था बेकाबू, सिस्टम भांज रहा लाठियां; आरोपी सलमान फरार
- Written By: सौरभ शर्मा
Madhya Pradesh के रायसेन जिले में इस समय स्थिति कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के पक्ष में न्याय की मांग करने वाली जनता पर सिस्टम लाठियां भांज रहा है।

MP के रायसेन में 6 साल की मासूम से दरिंदगी पर भड़की भीड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
MP Raisen rape case protest: मध्य प्रदेश का रायसेन जिला गुस्से की आग में जल रहा है। एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। मासूम के लिए इंसाफ मांगने सड़कों पर उतरी जनता का सब्र अब जवाब दे गया है। भीड़ बेकाबू हो गई है, पथराव हो रहा है और जवाब में पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। यह मामला अब सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ एक जंग बन चुका है।
घटना 21 नवंबर की है जब आरोपी सलमान ने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को जंगल में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। खून से लथपथ बच्ची जंगल में मिली थी, जिसे बाद में भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। इस घटना के बाद से ही रायसेन के गौहरगंज, औबेदुल्लागंज और मंडीदीप में तनाव है। हिंदू समाज और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया। जब पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई तो भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
भीड़ का तांडव और एसपी की छुट्टी
प्रदर्शन के दौरान हालात तब बिगड़ गए जब आक्रोशित भीड़ ने गौहरगंज में एक धार्मिक स्थल के सामने पथराव कर दिया। पुलिस को अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मामले की गंभीरता और पुलिस की ढिलाई को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से रायसेन के एसपी पंकज कुमार पांडेय को हटा दिया है और आशुतोष को नया एसपी नियुक्त किया है। वहीं, फरार आरोपी सलमान पर इनाम की राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी गई है और 300 पुलिसकर्मी जंगलों की खाक छान रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
शराबी पिता करता था नाबालिग से अश्लील हरकतें, परेशान बेटी ने छोड़ा घर; एक हफ्ते रेलवे स्टेशन पर बिताईं रातें
12 साल की मासूम का रेप फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, वर्धा में हुई नसरापुर जैसी दरिंदगी, अस्पताल के बाहर बवाल!
नौकरी के नाम पर युवतियों को बंधक बनाने का आरोप, नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी पर इंदौर में जांच तेज
यह भी पढ़ें: संसद में ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ पर बैन? भड़कीं ममता की ललकार- जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा
मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब
इस मामले में सिस्टम की लापरवाही की हद तब पार हो गई जब पीड़ित बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली और परिजनों को निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसपी को नोटिस थमाया है और 10 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। उधर, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 9 सूत्रीय मांगें सौंपी हैं। इसमें आरोपी को फांसी देने, उसके घर पर बुलडोजर चलाने और मदद करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग शामिल है। जनता साफ कह रही है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, यह संघर्ष जारी रहेगा।
आरोपी सलमान फरार, 30,000 का इनाम घोषित
आरोपी पर 30,000 का इनाम घोषित किया गया है। नर्मदापुरम रेंज के DIG प्रशांत खरे ने आरोपी सलमान पर 30,000 का इनाम घोषित किया है। 300 से ज़्यादा पुलिस अधिकारी और 20 स्पेशल टीमें जंगलों में छानबीन कर रही हैं। DIG ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Raisen minor girl rape protest violence police action sp removed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM













