रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शुरू हुई हल्दी सेरेमनी, दूल्हे राजा ने दिखाई डेकोरेशन की खास झलक

Rashmika And Vijay Haldi Ceremony: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। हाल ही में दुल्हे राजा ने हल्दी डेकोरेशन की खास झलक शेयर की है।
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Haldi Pics
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Haldi Pics: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की वेडिंग सेरेमनी बेहद निजी रखी गई है, लेकिन प्री-वेडिंग फंक्शंस की झलकियां सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

हल्दी और संगीत से शुरू हुआ रश्मिका-विजय का प्री-वेडिंग फंक्शन

दरअसल, शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन क्रिकेट थीम पर ‘विरोश प्रीमियर लीग’ का आयोजन किया गया, जहां कपल ने दोस्तों और परिवार के साथ गेम्स खेले। शाम को संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें करीबी मेहमानों ने जमकर डांस किया।

25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न हुईं। हल्दी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। विजय देवरकोंडा ने खुद हल्दी वेन्यू की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें फूलों से सजा भव्य डेकोरेशन नजर आया। एक तस्वीर में फ्लोरल चादर से सजा फर्श और बीच में रखी दो खास सीटें दिखाई दीं, जो दूल्हा-दुल्हन के लिए थीं। वहीं, फ्लोरल प्लेकार्ड पर रश्मिका का निकनेम ‘रूशी’ भी लिखा नजर आया।

सुबह 8 बजे कपल लेंगे सात फेरे

रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 फरवरी की सुबह 8 बजे दोनों सात फेरे लेंगे। समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी इस खास मौके का हिस्सा हैं। कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का निमंत्रण भेजा था। हालांकि व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने शुभकामनाएं जरूर भेजी हैं।

3 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

आपको बता दें कि शादी के बाद 3 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

ऐसी शुरू हुई लव दोनों की स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय की प्रेम कहानी फिल्म सेट से शुरू हुई। दोनों ने 2018 में आई गीता गोविंदम में साथ काम किया, जिसके बाद डियर कॉमरेड में भी उनकी जोड़ी नजर आई। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन इशारों में उनके कनेक्शन की झलक मिलती रही। अब फैंस को इस रियल लाइफ लव स्टोरी की नई शुरुआत का बेसब्री से इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com