- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Panna Cement Factory Accident 3 Workers Died And 50 Injured Due To Slab Falling
मध्य प्रदेश के पन्ना सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 50 घायल
Panna Cement Factory Accident: हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं।
- Written By: मनोज आर्या

घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश के पन्ना में सीमेंट प्लांट की यूनिट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी। इस दौरान सेंटरिंग गिर गई जिसके चलते 3 मजदूर की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए हैं। घटना को लेकर पन्ना एसपी साईं कृष्ण एस थोटा ने फोन पर पुष्टि करते हुए बताया है कि अभी तक मलबे से निकले जा सके चौदह घायलों को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पन्ना पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि रेसक्यू दल मौके पर है जिसमे पन्ना जिले के आठ थानों का अमला और जिले की एसडीई आर एफ मौके पर है। इसके साथ ही छतरपुर और दमोह के रेसक्यू दल को भी मौके पर बुलाया गया है। हादसे में और जनहानी होगी इसकी आशंका काम लग रही है लेकिन रेस्क्यू अभी भी जारी है।
कैसे हुई यह घटना?
हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं। यह घटना तब हुई जब प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कैफोल्डिंग गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। यह घटना प्लांट के दो नंबर यूनिट पर घटी है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
MP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
MP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
मिली जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार, 30 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे जब यूनिट की साइट पर काम चल रहा था, तभी अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक साइड पर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इसमें 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की सूचना सामने आई है।
वीडी शर्मा ने घटना पर दुख जताया
इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में हुई दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का दुखद समाचार पीड़ादायक है। प्रशासन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली।मौके पर पीड़ितों की सहायता हेतु प्रशासन तत्परता से जुटा है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति व घायलों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।
पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में हुई दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का दुखद समाचार पीड़ादायक है। प्रशासन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली।मौके पर पीड़ितों की सहायता हेतु प्रशासन तत्परता से जुटा है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति व घायलों की कुशलता की प्रार्थना करता हूँ। — VD Sharma (@vdsharmabjp) January 30, 2025
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
वीडी शर्मा ने कहा कि पन्ना के जेके सीमेंट फैक्ट्री में हुई दुर्घटना की जानकारी मुझे मिली है। मैंने तत्काल पुलिस अधीक्षक और वहां के कलेक्टर से और प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है। उन्होंने बताया कि मैंने अधिकारियों से तत्काल राहत और बचाव कार्य के लिए निर्देश दिया है।
Panna cement factory accident 3 workers died and 50 injured due to slab falling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














