Madhya Pradesh Top 10 News: रीवा कमिश्नर को हाईकोर्ट की फटकार से लेकर प्रदेश के तापमान तक, पढ़ें बढ़ी खबरे

MP Top 10 News 26 November: रीवा कमिश्नर को हिरासत मामले में हाईकोर्ट ने फटकारा, भोपाल में सरकारी बंगलों पर कब्जे का मामला सामने आया और 30 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे आया। पढ़ें बढ़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में आज कई घटनाक्रमों ने सुर्खियां बटोरीं। रीवा कमिश्नर को हाईकोर्ट ने फटकार लगाई, भोपाल में सरकारी बंगलों पर कब्जे का मामला सामने आया, शाजापुर के अस्पताल में टेबल टेनिस खेलते दिखे डॉक्टर और मध्य प्रदेश के 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे आया पारा। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, विस्तार से।

1. MP High Court: रीवा कमिश्नर को बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत! आखिर चीफ जस्टिस ने क्यों लगाई IAS शीलेंद्र सिंह फटकार

IAS Shilendra Singh MP High Court Remarks
रीवा कमिश्नर शीलेंद्र सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

रीवा संभाग के कमिश्नर और आईएएस अधिकारी शीलेंद्र सिंह की कार्यशैली पर एमपी हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। एक हिरासत के मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने साफ कहा कि रीवा कमिश्नर को बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत है। अदालत ने उनके आदेश में कई खामियां बताईं और हिरासत से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी को महत्वपूर्ण बताया है। साथ ही कमिश्नर से दो दिन के अंदर जवाब भी मांगा है। इस टिप्पणी के बाद प्रशासनिक और न्यायिक गलियारों में हलचल मच गई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. भोपाल में सरकारी बंगलों पर कब्जे का मामला, पूर्व मंत्रियों विधायकों पर 10 करोड़ रुपए बकाया, 23 को नोटिस जारी

Government bungalow rent dues in Bhopal
भोपाल में सरकारी बंगले से नवभारत की ग्राउंड रिपोर्टफोटो सोर्स - नवभारत

राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्रियों, विधायकों, पूर्व सांसदों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और अन्य प्रभावशाली लोगों के सरकारी बंगलों पर कब्जा बनाए रखने का मामला सामने आया है। आवंटन अवधि समाप्त होने के बावजूद कई लोगों ने सरकारी आवास खाली नहीं किए हैं और किराया व जुर्माना भी जमा नहीं कराया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. शाजापुर के अस्पताल में टेबल टेनिस खेलते दिखे डॉक्टर, वीडियो बनाने पर पत्रकार से भिड़े डॉक्टर्स

shajapur hospital news
अस्पताल में टेबल टेनिस खेलते डॉक्टरफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

शाजापुर जिले के एक सरकारी अस्पताल से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां मरीजों के इलाज के लिए बने पुनर्वास केंद्र में डॉक्टर अपने साथियों के साथ टेबल टेनिस खेलते नजर आए। मामला गुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एनआरसी का है। अस्पताल परिसर में खेल का वीडियो बनाने पर डॉक्टर ने पत्रकार से ही बहस शुरू कर दी और मोबाइल छीनने की कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई और उनकी सेवा समाप्त करने की मांग की है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. पन्ना में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तीन तहसीलदार समेत 8 अधिकारियों को नोटिस

Panna CM Helpline Complaint Action
विभागीय ग्रेडिंग में सुधार नहीं होने पर कार्रवाईफोटो सोर्स- नवभारत

पन्ना जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर और संतोषजनक निराकरण नहीं करना आठ अधिकारियों को भारी पड़ गया है। विभागीय ग्रेडिंग में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने तीन तहसीलदारों समेत आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी को तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप का आरोप, कर्मचारी के पति पर FIR दर्ज

Makhanlal University Bhopal Rape Case
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप का आरोप(सोर्स- सोशल मीडिया)

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी के पति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने जांच के बाद बुधवार देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की पहचान आनंद दीप सिंह भाबरा के रूप में हुई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. 100 साल पुरानी परंपरा में पहली बार हुआ ऐसा, उज्जैन पशु मेले में घोड़े से महंगा बिका गधा

Ujjain Donkey Sold for Higher Price Than Horse
उज्जैन पशु मेले में घोड़े से महंगा बिका गधा(सोर्स- सोशल मीडिया)

शाही सवारी और तेज रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले घोड़े की कीमत हमेशा ज्यादा मानी जाती है लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन के पारंपरिक पशुधन मेले में इस बार एक अनोखा और गजब नजारा देखने को मिला। नगर निगम द्वारा आयोजित इस मेले में गधे ने बोली के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए न केवल खच्चर, बल्कि घोड़े को भी पीछे छोड़ दिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे विवेक ओबेरॉय और विवेक बिंद्रा, रामायण की फीस दान करने पर एक्टर ने कही बड़ी बात

vivek oberoi mahakal darshan
विवेक ओबेरॉय ने किए बाबा महाकाल के दर्शनफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दरबार में एक्टर विवेक ओबेरॉय और मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने जल द्वार से मंदिर में प्रवेश किया और भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों नंदी हॉल में बैठे और कुछ देर ध्यान लगाया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. Bank Employees Strike: MP में 3 दिसंबर को बैंककर्मियों की हड़ताल, 8 हजार कर्मचारी नहीं करेंगे काम

mp bank strike
मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को 8 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगेफोटो सोर्स- AI

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर मध्य प्रदेश के 11 बड़े बैंकों की शाखाओं में दिखाई दे सकता है। प्रदेश में 3 दिसंबर को होने वाली इस हड़ताल में क्लर्क स्तर के करीब 8 हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। ऐसे में बैंकिंग लेन-देन और शाखाओं से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. मुरैना में फूफा ने किया नाबालिग भतीजी से रेप फिर दोस्त से भी करवाया दुष्कर्म, बुआ ने भी दिया साथ

morena rape case
मुरैना में नाबालिग से रेप के आरोपी गिरफ्तारफोटो सोर्स- नवभारत

मुरैना से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बुआ ने अपनी ही नाबालिग भतीजी पर फूफा के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि फूफा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और अपने दोस्त से भी उसका रेप करवाया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली भेज दिया। करीब 24 दिन पहले घर से लापता हुई पीड़िता को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। साथ ही बुआ, फूफा और आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. मध्य प्रदेश के 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे आया पारा, भोपाल समेत इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट

mp winter
मध्य प्रदेश के 3 शहरों में शीतलहर का अलर्टफोटो सोर्स- नवभारत लाइव

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह की ठिठुरन बढ़ गई है। दमोह में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के करीब 30 शहरों में रातें पहले के मुकाबले ज्यादा ठंडी हो गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.