बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे विवेक ओबेरॉय और विवेक बिंद्रा, रामायण की फीस दान करने पर एक्टर ने कही बड़ी बात

Vivek Oberoi Ujjain Visit : एक्टर विवेक ओबेरॉय और डॉ. विवेक बिंद्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन कर नंदी हॉल में ध्यान लगाया। विवेक ने रामायण फिल्म की फीस गरीब बच्चों को दान करने की वजह भी बताई।
vivek oberoi mahakal darshan
विवेक ओबेरॉय ने किए बाबा महाकाल के दर्शनफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय और डॉ. विवेक बिंद्रा।

  • विवेक ओबेरॉय ने फिल्म रामायण की फीस गरीब बच्चों को दान करने की बात कही।

  • डॉ. विवेक बिंद्रा ने युवाओं को सफलता के पांच सूत्र भी बताए।

Vivek Oberoi and Vivek Bindra Mahakal Darshan : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दरबार में एक्टर विवेक ओबेरॉय और मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने जल द्वार से मंदिर में प्रवेश किया और भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों नंदी हॉल में बैठे और कुछ देर ध्यान लगाया।

मंदिर परिसर में उन्होंने बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान मंदिर की धार्मिक और आध्यात्मिक व्यवस्थाओं के बीच दोनों काफी देर तक भक्ति में लीन नजर आए।

रामायण की फीस दान करने पर भी रखी बात

दर्शन के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ और उससे जुड़ी फीस को लेकर अहम बात कही। फिल्म में अपनी फीस गरीब बच्चों को दान करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय में ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं होगा, क्योंकि करके बताना अच्छी बात नहीं है।

मन में विचार आया और दान कर दी फीस

उन्होंने कहा कि उनके मन में बस एक विचार आया कि यह रामजी की फिल्म है, इसलिए इसमें पैसे नहीं लेने चाहिए। इसी भावना के साथ उन्होंने अपनी फीस गरीब बच्चों को दान करने का फैसला किया।

बाबा से मांगी सेवा करने की क्षमता

बाबा महाकाल से मांगी गई कामना के सवाल पर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि सब कुछ बाबा का ही दिया हुआ है। उन्होंने महाकाल से प्रार्थना की है कि उन्हें इतना सक्षम बनाएं कि वे अच्छे निमित्त और माध्यम बन सकें। उनके कार्यों को पूरा करने और जनसेवा करने का अवसर मिलता रहे।

मध्य प्रदेश में हो रहे विकास के काम

विवेक ने कहा कि उज्जैन और पूरे मध्यप्रदेश में इस समय विकास के कई बड़े काम हो रहे हैं। इन कार्यों में उनका भी छोटा-सा योगदान हो सके, यही उनकी कामना है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की खुशहाली और सभी लोगों के स्वस्थ रहने की प्रार्थना भी बाबा महाकाल से की।

डॉ. विवेक बिंद्रा ने युवाओं को बताया सफलता का मंत्र

मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा ने युवाओं को सफलता हासिल करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को पांच महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले ऐसा काम चुनना चाहिए, जिसे व्यक्ति अच्छी तरह जानता हो, जिसे करने में उसकी रुचि हो और जिसकी बाजार में मांग भी हो। जब व्यक्ति अपनी पसंद और क्षमता के अनुसार काम करता है और उसे पूरी श्रद्धा के साथ करता है, तो सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

vivek oberoi mahakal darshan
ग्वालियर में अवंतिका गैस परिसर में मॉक ड्रिल, बम धमाके और CNG वाहन में आग जैसे हालात से निपटने की ट्रेनिंग

महाकाल को मन में रखकर करें कर्म

डॉ. बिंद्रा ने आगे कहा कि जब व्यक्ति अपने चुने हुए काम को श्रद्धा के साथ और महाकाल को मन में रखकर करता है, तो उसे इतनी सफलता और पैसा मिलता है कि कई बार उसे संभालना भी मुश्किल हो जाता है। बाबा महाकाल के दर्शन को अपने लिए सौभाग्य की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि जिसका काल बदलना हो, वही महाकाल पहुंच सकता है।