मध्य प्रदेश के 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे आया पारा, भोपाल समेत इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट

MP Cold Wave Alert : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 30 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज भोपाल समेत 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
mp winter
मध्य प्रदेश के 3 शहरों में शीतलहर का अलर्टफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही पड़ने लगी कड़ाके की ठंड।

  • प्रदेश के 30 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंचा।

  • 7.4 डिग्री तापमान के साथ दमोह रहा प्रदेश में सबसे ठंडा।

  • मौसम विभाग ने आज भोपाल, शाजापुर और राजगढ़ में जारी किया शीतलहर का अलर्ट।

Madhya Pradesh Weather Update : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह की ठिठुरन बढ़ गई है।

दमोह में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के करीब 30 शहरों में रातें पहले के मुकाबले ज्यादा ठंडी हो गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

इन तीन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

गुरुवार को भोपाल, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान दमोह में 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कटनी के करौंदी में पारा 7.5 डिग्री और शाजापुर के गिरवर में 8 डिग्री रहा। रीवा में न्यूनतम तापमान 9.2 और रायसेन में 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। कई शहरों में पारा 10 डिग्री के आसपास पहुंचने से रात और सुबह की ठंड बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में इस सीजन का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ है।

बड़े शहरों में ठंड का हाल

इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे रहा। जबलपुर में 10.5, इंदौर में 10.6 और ग्वालियर में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। उज्जैन में पारा 11 डिग्री रहा। इसके अलावा गुना में 10.8, उमरिया में 10.3 और छिंदवाड़ा में 11.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

बारिश का दौर खत्म होते ही बढ़ी ठंड

पिछले दिनों सक्रिय रहे चक्रवाती तूफान अकवान के चलते जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बारिश हुई थी। बारिश के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन बारिश थमने के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है।

mp winter
ग्वालियर में उमा भारती बोलीं- मुझे टिकट देने की किसकी औकात है, मैं खुद तय करती हूं कि चुनाव लड़ूं या नहीं

अगले दो दिन में और गिरेगा पारा

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। ऐसा होने पर प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।