100 साल पुरानी परंपरा में पहली बार हुआ ऐसा, उज्जैन पशु मेले में घोड़े से महंगा बिका गधा

Ujjain Animal Fair 2026: मध्य प्रदेश के उज्जैन के पारंपरिक पशुधन मेले में गजब का नजारा, घोड़ा बिका 17 हजार में तो गधे ने 26 हजार रुपये की बोली लगाकर तोड़े सारे रिकॉर्ड, प्रदेशभर में चर्चा।
Ujjain Donkey Sold for Higher Price Than Horse
उज्जैन पशु मेले में घोड़े से महंगा बिका गधा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • उज्जैन के पशुधन मेले में गधे ने घोड़े और खच्चर को कीमत में पछाड़ा।

  • मेले में 17 हजार रुपये में बिका घोड़ा, जबकि गधे की कीमत 26 हजार रुपये रही।

  • 25 हजार रुपये में हुआ खच्चर का सौदा।

Ujjain Donkey Sold for Higher Price Than Horse: शाही सवारी और तेज रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले घोड़े की कीमत हमेशा ज्यादा मानी जाती है लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन के पारंपरिक पशुधन मेले में इस बार एक अनोखा और गजब नजारा देखने को मिला।

नगर निगम द्वारा आयोजित इस मेले में गधे ने बोली के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए न केवल खच्चर, बल्कि घोड़े को भी पीछे छोड़ दिया।

घोड़ा बिका 17 हजार लेकिन गधा बिका 26 हजार

धार्मिक नगरी उज्जैन के पशुधन मेले में जहां एक घोड़ा 17 हजार रुपये में बिका, वहीं एक गधे के लिए खरीददार ने 26 हजार रुपये तक की रकम चुका दी। मेले के समापन अवसर पर पशुओं की खरीदी और बिक्री का यह अनोखे सौदा पूरे शहर में चर्चा का विषय बन रहा है। मेले में प्रदेश भर से आए पशुपालकों और व्यापारियों के बीच दिनभर मोलभाव का दौर चलता रहा लेकिन तीन बड़े सौदों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

25 हजार रुपये में हुआ खच्चर का सौदा

राजधानी भोपाल से मेले में पहुंचे व्यापारी नर्मदा ने श्याम गुर्जर से 25 हजार रुपये में खच्चर का सौदा तय किया। उज्जैन मेले का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सौदा राजू भाई ने किया। उन्होंने कन्हैया प्रजापति से पूरे 26 हजार रुपये में एक गधा खरीदा। कद-काठी और मजबूती के चलते इस गधे को मेले में सबसे ऊंचा भाव मिला, जिससे यह घोड़े और खच्चर से भी महंगा साबित हुआ।

Ujjain Donkey Sold for Higher Price Than Horse
इंदौर : महिला मित्र के साथ तस्वीर एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल, 50 लाख की मांग और ब्लैकमेलिंग के आरोप में FIR

सौ साल पुरानी परंपरा को लेकर व्यापारियों में उत्साह

क्षिप्रा तट पर कार्तिक मेले के दौरान लगने वाला यह पशुधन मेला करीब एक सदी पुरानी परंपरा को जीवित रखे हुए है। मानसून के बाद ईंट भट्टे और निर्माण कार्यों के लिए पशुपालकों को मेहनती पशुओं की जरूरत होती है, जिसके चलते यहां दूर-दराज से व्यापारी पहुंचते हैं। मेले में पशुओं की उम्र उनके दांत देखकर और कीमत उनकी कद-काठी के हिसाब से तय की जाती है। हालांकि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक गधे की कीमत घोड़े से ज्यादा निकली है।

Ujjain Donkey Sold for Higher Price Than Horse
Navbharat Explainer: CM मोहन यादव ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार? चेतन्य काश्यप को जिम्मेदारी देने के 4 मायने