Madhya Pradesh Top 10 News: उज्जैन मंदिर विवाद से लेकर सागर शराबकांड और भोपाल चोरी तक, पढ़ें प्रमुख खबरें

MP Top 10 News 12 September: उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर को लेकर लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, सागर शराबकांड आरोपी के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर और अभिजीत दीपके पहुंचे बालाघाट। पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में शनिवार को धर्म, राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ, वहीं सागर शराबकांड में प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। भोपाल में ACP के घर बड़ी चोरी ने सनसनी मचा दी। इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासत गरम है। इसके अलावा बालाघाट, मुरैना, नीमच और भोपाल से भी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए। यहां पर पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी और असरदार खबरें।

1. उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू, यथास्थान निर्माण की मांग

Signature campaign launched in support of Khade Hanuman temple in Ujjain
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू(सोर्स- सोशल मीडिया)

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहा विवाद अब नए चरण में पहुंच गया है। मंदिर को यथास्थान रखने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में शामिल होकर अपनी सहमति दर्ज कराई। श्रद्धालुओं की मांग है कि बाबा खड़े हनुमान का मंदिर उसी स्थान पर भव्य रूप में बनाया जाए। अभियान से जुड़े लोगों के अनुसार हस्ताक्षर सरकार और प्रशासन तक पहुंचाए जाएंगे।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. भोपाल में ACP के सूने घर में बड़ी चोरी, 40 लाख के जेवर और 10 लाख नकद पार

Theft at ACP's vacant house in Bhopal's Danish Kunj
भोपाल में एसीपी के घर चोरी(सोर्स- सोशल मीडिया)

भोपाल के कोलार स्थित दानिशकुंज में ट्रैफिक पुलिस एसीपी के सूने घर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर घर से करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के समय एसीपी मुख्यमंत्री की ड्यूटी में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ उज्जैन गई हुई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. आदिवासी बच्चों की मौत के मामलों में बालाघाट पहुंचे CJP फाउंडर, आंदोलन की चेतावनी

Cockroach Janata Party founder Balaghat visit
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके(सोर्स- सोशल मीडिया)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार को बालाघाट पहुंचे। वे उन आदिवासी गांवों का दौरा करेंगे, जहां पिछले तीन महीनों में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत होने की बात सामने आई है। दीपके प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हालात की जानकारी लेंगे। वे आदिवासी युवाओं के साथ बोंदारी और कोरका गांव भी जाएंगे। इसके बाद उन्होंने आदिवासी बच्चों की मौत और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सियासत तेज, अनुमति के बीच मैदान में भरा पानी

waterlogging at IDA ground before Rahul Gandhi visit
आईडीए मैदान में भरा पानी(सोर्स- नवभारत लाइव डिजाइन इमेज)

इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने IDA मैदान को कार्यक्रम के लिए तय किया है और करीब 10 लाख 8 हजार 145 रुपये शुल्क जमा किया है। पार्टी का दावा है कि अब तक लिखित अनुमति नहीं मिली है। दूसरी ओर लगातार बारिश से मैदान में पानी भर गया है। कांग्रेस ने अनुमति में देरी के लिए भाजपा पर प्रशासनिक दबाव का आरोप लगाया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. भोपाल मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर

PC Sharma on hunger strike in Bhopal
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा(सोर्स- नवभारत लाइव)

भोपाल के लंबित मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठे हैं। कांग्रेस की मांग है कि राजधानी का मास्टर प्लान जल्द लागू किया जाए। पार्टी का आरोप है कि लंबे समय से योजना लंबित होने के कारण शहर के विकास से जुड़े कई फैसले प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ते शहरी विस्तार को देखते हुए तत्काल निर्णय की मांग की है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. जहरीली शराब कांड में आरोपी के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

bulldozer action on liquor case accused resort in Sagar
शराबकांड आरोपी के रिसॉर्ट पर बुलडोजर(सोर्स- सोशल मीडिया)

सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रशासन की कार्रवाई जारी है। आरोपियों की संपत्तियों पर चिन्हित अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी क्रम में लाइसेंसी शराब ठेकेदार और आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। नेशनल हाईवे-44 पर रूसल्ला गांव स्थित पाथवे रिट्रीट रिजॉर्ट में प्रशासन ने बाउंड्री समेत अन्य चिन्हित अतिक्रमण ध्वस्त किया। कार्रवाई के लिए मौके पर दो बुलडोजर लगाए गए थे।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. सागर शराब त्रासदी पर दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, जांच की मांग

Digvijaya Singh attacks over Sagar Banda liquor case
दिग्विजय सिंह पहुंचे सागर(सोर्स- सोशल मीडिया)

सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सागर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शाहगढ़ के खटोरा खुर्द में मृतक भोपाली आदिवासी की पत्नी माया से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पापेट गांव में अन्य मृतकों के परिजनों से मिले। दिग्विजय सिंह ने सरकार और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाते हुए अवैध शराब के पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच की मांग की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. नीमच CBN इंस्पेक्टर पर 50 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दबोचा

CBI arrests CBN inspector in Neemuch bribery case
रिश्वत मामले में नीमच सीबीएन इंस्पेक्टर गिरफ्तार(सोर्स- सोशल मीडिया)

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) नीमच में पदस्थ इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को CBI ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटना के व्यापारी आलोक कुमार सिन्हा को NDPS केस से राहत देने और नाम हटाने के बदले 50 लाख रुपये मांगे गए थे। काफी दबाव और मोलभाव के बाद सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। इसमें 10 लाख रुपये एडवांस देने की शर्त रखी गई थी। मामले में जांच जारी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. मुरैना में कलेक्टर का अलग अंदाज, बच्चों के बीच दरी पर बैठकर जांची कॉपियां

Morena Collector sits on floor with students and checks answer sheets
स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर चर्चा कर कॉपी चेक करते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़(सोर्स- सोशल मीडिया)

मुरैना में जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ शुक्रवार को खांडौली क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वे कोक सिंह का पुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के बीच दरी पर बैठ गए और उनकी कॉपियां व होमवर्क जांचने लगे। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई को लेकर बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं। गांव की चौपाल में ग्रामीणों ने स्कूल की बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी बताईं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के अधिकार बहाल करने की तैयारी, CMO पहुंचा जवाब

Saubhagya Singh submits response to CMO
सौभाग्य सिंह वाहन रैली विवाद को लेकर जल्द आ सकता है फैसला(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के अधिकार फिर बहाल करने की तैयारी में है। उज्जैन-भोपाल के बीच निकाली गई वाहन रैली के विवाद के बाद महीनों पहले उनके अधिकारों पर रोक लगाई गई थी। उन्हें निगम परिसर में प्रवेश, सरकारी सुविधाओं के उपयोग और निर्णय लेने से रोका गया था। अब इस मामले में उनका जवाब मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। इसके बाद सरकार की ओर से अधिकार बहाली को लेकर फैसला लिया जा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com