- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp News To Pay Debt Fake Kidnapping Plot Hatched Ransom Demanded From Father This Police Revealed The Secret Indore Case Latest News
MP News: कर्ज चुकाने के लिए रची फर्जी अपहरण की साजिश, पिता से मांगी फिरौती, पुलिस ने ऐसे खोला राज
MP News: इंदौर में कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर अपने पिता से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग कर डाली। पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: सौरभ शर्मा

प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स - ग्रोक एआई)
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय युवक ने कर्ज के बोझ तले दबकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। युवक ने अपने पिता से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की ताकि कर्ज चुका सके। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने युवक सतीश गुप्ता और उसके दो दोस्तों- आरुष अरोड़ा और तेजवीर सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के दौरान पूरी सच्चाई सामने आई और बेटे की चालाकी का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस के अनुसार, सतीश गुप्ता ने अपने दोस्तों के जरिये पिता श्रीराम गुप्ता को फोन करवाया और बताया कि उसका अपहरण हो गया है। फोन पर कहा गया कि उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए एक लाख रुपये की फिरौती देनी होगी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सतीश के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि यह पूरा अपहरण ड्रामा सतीश की ही रची हुई साजिश थी।
महंगे शौक और सट्टेबाजी ने डुबोया
जांच में यह भी सामने आया कि सतीश पर उसके महंगे शौक और आईपीएल सट्टेबाजी की वजह से भारी कर्ज चढ़ गया था। इसी दबाव में उसने यह साजिश रची ताकि पिता से पैसे लेकर अपना कर्ज चुका सके। पुलिस अब इस फर्जी अपहरण केस की विस्तृत जांच कर रही है और उसके अन्य गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
मध्यप्रदेश : मंत्रालय से लेकर सचिवालय तक, CM मोहन यादव के छापों से मचा हडकंप, जानिए क्या है पूरा मामला
यासिर-बिलाल से कराया हिंदू लड़कियों का रेप…फिर कहा कुबूल करो इस्लाम, होश उड़ा देंगे अमरीन-अफरीन के कांड
Epstein File से लेकर अडानी तक…! किसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना
मध्यप्रेदश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मामले की जांच जारी है और इस पर सख्त कार्रवाई होने के संकेत हैं। एसीपी धुर्वे ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या सतीश और उसके साथी पहले भी इस तरह के किसी अपराध में शामिल रहे हैं। जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
आपको बता दें कि सहायक पुलिस आयुक्त ने संवाददाताओं को बताया कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले सतीश गुप्ता और उसके दो दोस्तों-आरुष अरोड़ा और तेजवीर सिंह संधू को गिरफ्तार किया गया है। धुर्वे के मुताबिक, सतीश ने अपने दोस्तों के जरिये पिता श्रीराम गुप्ता को मंगलवार को फोन कराया कि उसे अगवा कर लिया गया है और उसकी सकुशल रिहाई के बदले उन्हें एक लाख रुपये की फिरौती चुकानी होगी।
ऐजेन्सी इनपुट के साथ
Mp news to pay debt fake kidnapping plot hatched ransom demanded from father this police revealed the secret indore case latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMरिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
Feb 26, 2026 | 10:04 PMENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?
Feb 26, 2026 | 10:00 PMजर्मनी से जाना था इंग्लैंड मगर लौटे लखनऊ…केशव मौर्य को UK ने नहीं दिया वीजा, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल!
Feb 26, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM













