-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Mobile Blast Mobile Phone Kept In Pocket Exploded Young Man Suffered Serious Injuries In Rajgarh Private Parts Injure And Head Battling Between Life And Death Hospital
जेब में रखा मोबाइल फटा, युवक के प्राइवेट पार्ट और सिर में गंभीर चोटें, अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रहा
- Written By: सौरभ शर्मा
Mobile Blast News: राजगढ़ में बाइक चला रहे युवक की जेब में रखा पुराना मोबाइल अचानक से फट गया, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स -सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया। सड़क पर बाइक चला रहे 19 वर्षीय अरविंद की जेब में रखा मोबाइल अचानक से फट गया, जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि उसके टेस्टिकल्स फट गए और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। अरविंद पानीपुरी का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता है और हाल ही में उसने थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर यह एक सेकंड हैंड मोबाइल फोन खरीदा था। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह मोबाइल उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा।
अरविंद के भाई के मुताबिक, यह पुराना मोबाइल उसने हाल ही में खरीदा था और घटना से पहले वह इसे रात भर चार्ज पर लगाकर जेब में रखकर बाजार गया था। लौटते समय टोल टैक्स के पास मोबाइल में जोरदार धमाका हुआ और वह बाइक से गिर गया। राहगीरों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
इंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?
बाइक से गिरने के बाद हालत हुई गंभीर
मोबाइल फटने का हादसा इतना भीषण था कि आस-पास के लोगों के कानों तक इसकी गूंज पहुंच गई थी, मोबाइल में विस्फोट होने के बाद युवक बाइक से बेसुध होकर गिर गया। जिससे घटनास्थल के आस-पास उपस्थित राहगीरों ने उसके पास जाकर तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की गंभीर स्थति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा । दरअसल सड़क पर गिरने के बाद अरविंद के सिर में गहरी चोट लगी और उसके अंडकोष फट गए।जिससे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन इलाज में लंबा समय लग सकता है।
खराब बैटरी बनती है हादसे की वजह
मोबाइल विक्रेता भगवानसिंह राजपूत के अनुसार, पुराने मोबाइलों में सस्ती चाइनीज बैटरियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो ज्यादा देर चार्ज होने पर फट सकती हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सेकंड हैंड मोबाइल और नकली बैटरी के प्रयोग से बचें। विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल को रातभर चार्जिंग पर न छोड़ें और सस्ते विकल्पों से सावधान रहें। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
Mp mobile blast mobile phone kept in pocket exploded young man suffered serious injuries in rajgarh private parts injure and head battling between life and death hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














