-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Morena Plywood Truck Fire Shivpuri Highway Short Circuit Accident
मुरैना में प्लाईवुड से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Shivpuri Highway Accident: मुरैना के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर प्लाईवुड से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचाई, ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ट्रक में लगी आग (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena Truck Fire: मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगरा से हैदराबाद जा रहे प्लाईवुड से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा और लाखों रुपये का माल खाक हो गया। हालांकि चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, प्लाईवुड से लदा ट्रक आगरा से हैदराबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के शिवपुरी हाईवे पर कन्हार-सहसराम के जंगलों के पास पोहरी मार्ग पर पहुंचा, तभी अचानक ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर बचाई जान
आग लगते ही चालक ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और परिचालक के साथ ट्रक से कूदकर सुरक्षित दूरी बना ली। दोनों की सूझबूझ के कारण उनकी जान बच गई, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने धुआं और लपटें देखकर तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया के रामगढ़ सिद्ध दरबार में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने की जांच की मांग
MP विधानसभा: यूसीसी पर चर्चा से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नाटक और सांकेतिक शव लेकर सरकार पर साधा निशाना
उज्जैन : बाबा महाकाल की सवारी में हर सोमवार दिखेगा नया रंग, 6 सवारियों के लिए तय हुई अलग-अलग थीम
मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: UCC विधेयक पर होगी चर्चा, कांग्रेस कर रही विरोध, हंगामे के आसार
दमकल ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही पहाड़गढ़ पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। ट्रक में लदा प्लाईवुड भी पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें :रतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल
हादसे के कारण यातायात प्रभावित
घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। फिलहाल मुरैना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक-परिचालक सुरक्षित बच गए, अन्यथा यह घटना एक बड़े सड़क हादसे में बदल सकती थी।
Morena plywood truck fire shivpuri highway short circuit accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी, और बढ़ती उमस के असर को 10 शानदार तस्वीरों में देखें। जानिए कैसे बदलता है मौसम
Jul 21, 2026 | 01:01 PMFalhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
Jul 21, 2026 | 01:01 PMबारिश के मौसम में मेहमान भी करेंगे तारीफ, अपनाएं 10 ये शानदार होम डेकोर आइडियाज
Jul 21, 2026 | 01:00 PMनई हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव का सच आया सामने, वायरल Video पर रेलवे ने किया बड़ा खुलासा
Jul 21, 2026 | 12:59 PMदतिया के रामगढ़ सिद्ध दरबार में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने की जांच की मांग
Jul 21, 2026 | 12:59 PMरोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: CM फडणवीस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और विशेष सरकारी वकील नियुक्ति के दिए निर्देश
Jul 21, 2026 | 12:58 PM44 सोमाली समुद्री लुटेरों को उम्रकैद, भारतीय नौसेना की कार्रवाई पर मुंबई कोर्ट का बड़ा फैसला
Jul 21, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM













