Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट

Delhi Rain Flights Delayed: दिल्ली में भारी बारिश से कई फ्लाइट्स लेट हो गई। इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं, एमपी में आंधी-बारिश से 4 मौतें और यूपी के 54 जिलों में अलर्ट है।
Monsoon Update: Chaos at the airport, flights delayed; weather takes a turn in UP and MP as well.
दिल्ली में मौसम अपडेट (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

Monsoon Update and Rain Alert India: शनिवार सुबह बारिश के चलते दिल्ली में कई फ्लाइट्स लेट हो गई। खराब मौसम के चलते फ्लाइट में हुई लेट लतीफी पर इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यात्रा से जुड़ी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा, दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के समय पर असर पड़ा है।

हम मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आप सुरक्षित और आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। आगे उन्होंने लिखा हम समझते हैं कि जमीन पर या विमान के अंदर ज्यादा देर तक इंतजार करने से परेशानी हो सकती है, और हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं।

मध्य प्रदेश में 4 की मौत

भारी बारिश से मध्य प्रदेश में जनहानि भी हुई है। प्रदेश के ही श्योपुर जिले में शुक्रवार को आंधी-बारिश से एक परिवार के 3 लोगों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में भी कई जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। प्रदेश के हाथरस कोतवाली सदर में भारी बारिश से पानी भर गया। सड़कें पूरी डूब गईं। राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह तेज आंधी आने से दिन में ही आसमान में अंधेरा छा गया।

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में आज 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान में शुक्रवार को कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरने की सूचना आई।

गुजरात छोड़ बाकी जगह मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की मानें तो गुजरात को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर देखने को मिलेगा। झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन में मानसून पहुंचने की संभावना है। इस साल मानसून ने 4 जून को केरलम में दस्तक दिया। इसके बाद 9 दिनों में यह अब तक 19 राज्यों तक पहुंच चुका है।

6 राज्यों में पारा 40 के पार

मानसून की एंट्री से देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखा गया। कई जगह आंधी-बारिश भी हुई। इससे मौसम ठंडा रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश राज्यों के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी पारा 40 से ऊपर बना रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान देखा गया। यहां 44.2°C तापमान रहा। वहीं, महाराष्ट्र के वर्धा और अकोला जिले में तापमान 43.5°C और तेलंगाना के आदिलाबाद का तापमान 43.2°C दर्ज किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com