"मध्य प्रदेश अग्रणी कपड़ा केंद्र के रूप में उभर रहा है" ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 से पहले सीएम मोहन यादव
भाेपाल: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में बुधवार यानी 29 जनवरी को अचानक भगदड़ मच गई थी। इस दौरान अब तक करीब 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में मध्य प्रदेश के भी 5 लोग शामिल हैं। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकुंभ में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही, मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने का ऐलान किया है।
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्य प्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 2-2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4-4 लाख रुपये करने के निर्देश करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।”
प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्यप्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि ₹2-2 लाख से बढ़ाकर ₹4-4 लाख करने के… https://t.co/yRAVkP4u32 — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 31, 2025
महाकुंभ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ मेला क्षेत्र में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। अमृत स्नान करने के लिए मंगलवार की रात से लोगों ने लाइन लगाई थी। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हादसे कि जानकारी देते हुए महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की। वहीं इस हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में से अब तक 25 शवों की पहचान हो गई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज व अन्य जिलों के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों को मेडिकल कॉलेज में भी एडमिट किया गया है।