- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Tractor Trolley Fell Into A Pond During Durga Idol Immersion In Khandwa Madhya Pradesh
खंडवा में दुखदाई हुआ दशहरा, दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; तालाब में पलटा ट्रैक्टर, 11 की मौत
Madhya Pradesh के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 8 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। राहत-बचाव कार्य जारी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

ट्राली पलटने के बाद राहत-बचाव अभियान में लगे लोग, फोटो- सोशल मीडिया
Dussehra 2025: विजयादशमी के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह दर्दनाक हादसा खंडवा के पंधाना क्षेत्र के ग्राम जामली में हुआ। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ग्रामीण श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तालाब की ओर जा रहे थे। इस दौरान असंतुलित होकर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार कई लोग गहरे पानी में डूब गए।
अब तक 11 शव निकाले गए, कई अब भी लापता
इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने बताया कि अब तक 11 शव तालाब से बाहर निकाले जा चुके हैं, जिनमें 8 बच्चियां शामिल हैं। कई अन्य के डूबने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
लाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
CM मोहन यादव की प्रदेशवासियों से अपील, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का किया आग्रह; नेताओं को दिया यह संदेश
जब टॉफियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचा 6वीं का छात्र, मासूमियत देख भावुक हुए अधिकारी; जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें क्या है प्लान
एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर
पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोर लगातार तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। SDRF की एक अतिरिक्त टीम को भी मौके पर रवाना किया गया है ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। आईजी अनुराग ने बताया कि हादसे के बाद कुछ श्रद्धालु खुद तैरकर तालाब से बाहर निकल आए, जिनकी स्थिति स्थिर है। हादसे की असली वजह की जांच की जा रही है, हालांकि ट्रॉली का ओवरलोड होना संभावित कारण माना जा रहा है।
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, मुआवजा घोषित
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि खंडवा और उज्जैन में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘राष्ट्रपिता’ नहीं हैं महात्मा गांधी…RTI से हुआ बड़ा खुलासा, आखिर सरकार ने क्यों नहीं दी ये उपाधि?
मुख्यमंत्री ने देवी दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Tractor trolley fell into a pond during durga idol immersion in khandwa madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 13, 2026 | 05:47 AMInstagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














