- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradesh Narmadapuram Charkheda Village Water Crisis
नर्मदापुरम का गांव बेहाल: चारखेड़ा में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, नहीं सुन रहा प्रशासन
Charkheda Village Water Problem: नर्मदापुरम के चारखेड़ा गांव में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के ज्यादातर हैंडपंप सूख गए हैं। ग्रामीण 1 किलोमीटर दूर से गंदा पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन

गंदा पानी भरते हुए ग्रामीण (फोटो सोर्स- नवभारत)
Narmadapuram Water Crisis: नर्मदापुरम जिले की सिवनीमालवा तहसील अंतर्गत चारखेड़ा गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ढेकना पंचायत के इस अंतिम गांव में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ग्रामीणों को रोजमर्रा के उपयोग के लिए करीब एक किलोमीटर दूर स्थित लगभग सूख चुकी नदी से पानी लाना पड़ रहा है। नदी में बचा पानी भी साफ नहीं है, लेकिन ग्रामीण उसकी का उपयोग करने को मजबूर हैं।
गांव में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे तेज धूप में सिर पर बर्तन रखकर पानी ढोते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण क्षेत्र का जलस्तर तेजी से नीचे चला गया है। इससे गांव के अधिकांश हैंडपंप बंद हो चुके हैं। वहीं नल-जल योजना के तहत कराई गई बोरिंग में भी पानी खत्म हो गया है, जिसके कारण गांव में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है।
शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं
ग्रामीणों के मुताबिक समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। पानी की कमी का असर पूरे गांव के जनजीवन पर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें दिनभर में कई बार नदी तक जाकर पानी लाना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
गंदे पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर
गांव निवासी भागवती बाई ने बताया कि मजबूरी में लोग गंदा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि दूषित पानी पीने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा। वहीं सरपंच प्रतिनिधि परसराम बारसकर ने बताया कि गांव के लगभग सभी जल स्रोत सूख चुके हैं। उन्होंने कहा कि करीब तीन साल पहले शुरू हुई नल-जल योजना फिलहाल बंद पड़ी है।
ये भी पढ़ें : MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
टैंकर भेजने की मांग
पानी की कमी को दूर करने के लिए आसपास के गांवों से टैंकरों के जरिए पानी लाने की कोशिश की जाती है, लेकिन बिजली कटौती के कारण टैंकर समय पर नहीं भर पाते। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के इस दौर में गांव में नियमित रूप से पेयजल टैंकर भेजे जाएं और स्थायी जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Madhya pradesh narmadapuram charkheda village water crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














