Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्यप्रदेश सरकार ने परिसीमन आयोग का किया गठन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

मध्यप्रदेश सरकार ने जिलों की सीमाओं के लिए मध्यप्रदेश में एक नए परिसीमन आयोग का गठन किया गया है। इसकी जानकारी खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है। इसके जरिए नए राज्यों को लेकर और उनकी सीमाओं की समीक्षा की जाएगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 09, 2024 | 01:30 PM

मुख्यमंत्री मोहन यादव (सौजन्य-पिनटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल : मध्यप्रदेश जिलों की सीमाओं के लिए मध्यप्रदेश में एक नए परिसीमन आयोग का गठन किया गया है। इसकी जानकारी खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है। इसके जरिए नए राज्यों को लेकर और उनकी सीमाओं की समीक्षा की जाएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में जिलों और संभागों की सीमाओं तथा संख्या की समीक्षा करने के लिए नए परिसीमन आयोग का गठन किया है। यादव ने कहा कि क्षेत्रफल के लिहाज से मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

सीमाओं की समीक्षा के लिए आयोग

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जिले तो बढ़े हैं, लेकिन उनमें कई विसंगतियां हैं। कुछ लोगों को जिला या संभागीय मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। हमने ऐसी विसंगतियों को दूर करने के लिए नया परिसीमन आयोग बनाया है।”

सम्बंधित ख़बरें

इंस्टाग्राम पर प्यार, टंकी में मिली लाश… शादीशुदा शख्स से सिया को मिली खौफनाक मौत, टैटू ने खोला राज

MP IAS Transfer: जनसंपर्क से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक बदले गए मुखिया, राज्य सरकार ने जारी की नई तबादला सूची

शाबाश! 19 साल के अथर्व चतुर्वेदी ने खुद लड़ा अपना केस, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें- GST काउंसिल की मीटिंग में हो सकते हैं कई बदलाव, नितिन गडकरी की ये डिमांड होगी पूरी

यादव ने कहा कि आयोग के माध्यम से सरकार जिला और संभागीय मुख्यालयों की सीमाओं की समीक्षा करेगी और लोगों की बेहतरी के लिए उन्हें युक्तिसंगत बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिसीमन आयोग का गठन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधार के लिए नए परिसीमन आयोग का गठन किया है… जिलों और संभागों का पुनः परीक्षण कर, हम आपकी भलाई के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की नींव रख रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का हर कोना प्रगति की ओर बढ़े।”

हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधार के लिए नए परिसीमन आयोग का गठन किया है… जिलों और संभागों का पुनः परीक्षण कर, हम आपकी भलाई के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की नींव रख रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का हर कोना प्रगति की ओर बढ़े। pic.twitter.com/Y8iORreWFc — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 9, 2024

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सागर, उज्जैन, इंदौर और धार जैसे बड़े जिलों में कई कठिनाइयां हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे जिलों को परिसीमन प्रक्रिया के जरिए युक्तिसंगत बनाया जाएगा।”

यह भी पढ़ें- पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग के दो नए मामले, अभी तक जांच पूरी नहीं कर सकीं पुलिस

मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस थानों की सीमाओं को फिर से परिभाषित किया है और यह निर्णय प्रशासनिक दृष्टि से लाभकारी होगा। उन्होंने लोगों से आयोग को अपने सुझाव देने का आग्रह किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Madhya pradesh cm mohan yadav made delimitation commission for new districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 01:30 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.