-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhy Pradesh Harda 11 People Died Of One Family In Gujarat Firecracker Blast
गुजरात पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट : मप्र के परिवार का दर्द, होली पर बेटा खोया और फिर विस्फोट में पोते समेत 11 लोग
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
गुजरात पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मध्य प्रदेश के हरदा जिले के 11 लोगों की मौत हो गई। घर में कोई चिराग जलाने वाला तक नहीं बचा। परिवार की एक मात्र मुखिया गीताबाई का दर्ज सुन हर किसी की आंखें छलक पड़ती हैं।

मध्य प्रदेश की फैमिली ने गुजरात ब्लास्ट में 11 लोगों को खो दिया
भोपाल : गुजरात में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मध्य प्रदेश के हरदा जिले का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। हरदा के इस परिवार का दर्द सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू छलक उठ रहा है। परिवार में अब कोई नाम लेने वाला नहीं रह गया है। हालात ये है कि एक तरफ से पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। विस्फोट में एक परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। गुजरात से मृतकों के शव मध्य प्रदेश के हरदा जिले स्थित उनके गांव के लिए रवाना कर दिए गए हैं।
घर में किसी की मौत हो जाए कई दिनों तक परिवार सदमे से उबर नहीं पाता है। हरदा जिले के उस परिवार का दर्द शायद कोई समझ भी नहीं सकेगा जिसने परिवार के एक-दो नहीं बल्कि 11 सदस्यों को खो दिया है। चाचा-भतीजा, पोते-पोतियां, भांजे-भांजियां सभी फैक्ट्री ब्लास्ट में अपनी जान गंवा बैठे।
बेटे की तेरहवीं के लिए नहीं थे पैसे, कमाने गए थे गुजरात
परिवार की मुखिया गीताबाई अपना दुख भी ठीक से बयां नहीं कर पा रही है। वह कहती है कि होली के समय ही उसका बेटा सत्यनारायण को भगवान ने उससे छीन लिया। उसकी तेरवीं तक ठीक से करने का इंतजाम नहीं था। परिवार के सारे लोग फैक्ट्री में काम कर तेरवीं के लिए कुछ पैसे जोड़ने के लिए गए थे। क्या पता था कि दोबारा किसी से मिलना तक नसीब नहीं होगा। अब किसके सहारे जियूं।
सम्बंधित ख़बरें
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए सवाल
पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने तलाक लिए बिना ही कर ली दूसरी शादी, विरोध पर कहा- तुम तो मर जाओगे मेरा क्या होगा?
तीन-तीन जवान पोते भी खो दिए
गीताबाई ने बताया कि उसके तीन पोते विष्णु, राजेश और बिट्टू तीनों परिवार के अन्य लोगों के साथ ही फैक्ट्री में ही काम करने गुजरात चले गए थे। वो ही मेरे जीने का सहारा थे। परिवार में एक भी सदस्य नहीं बचा है तो मेरे जीने का ही क्या मतलब है। गीताबाई अपना दर्द बयां करते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी। आसपास के लोग उसे किसी तरह ढांढस बंधा रहे थे।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के यहां क्लिक करें
200 मीटर तक फैला मलबा, शरीर के उड़े चीथड़े
गुजरात ब्लास्ट में हरदा के मारे गए लोगों का शव भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना तेज था कि 200 मीटर तक मलबा बिखरा पड़ा हुआ था। इसमें कई मजदूर बुरी तरह से मृत मलबे में ही पड़े हुए थे। कई मजदूरों के चीथड़े तक उड़ गए थे।
Madhy pradesh harda 11 people died of one family in gujarat firecracker blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Jul 22, 2026 | 05:30 AM26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM













